माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

सगंठन आपके द्वार बेनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में आज का पारिवारिक मिलन समारोह श्री चिरंजीलाल गीरीश पेडि़वाल के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 14 सदस्यों ने भाग लिया। अभी लगातार चल रही मुहिम से तिनसुकिया व आस पास का समाज काफी सगंठित हुआ है फिर भी कुछ सदस्य जो पुरी तरह से सक्रिय नही है उनको पुरी तरह से सगंठित करने पर जोर दिया गया। अभी तक यह कार्यक्रम महिने में 2 बार हो रहा था, दिवाली एकदम नजदीक आ रही हैं, इसलिए दुर्गा पुजा तक हर रविवार को यह कार्यक्रम करने की सभी की सहमति बनी। किसी भी सगंठन या संस्था को चलाने के लिए फण्ड की जरूरत होती हैं, फण्ड कलेक्शन के लिए कमेटी बनाई गई जो, शीघ्र फण्ड कलेक्शन वाला कार्य सम्पन्न करेंगे। इसके अलावा समाज में अभी जो समस्याएं जनसंख्या मे कमी, परिवार सिमट कर छोटे हो रहे हैं, आने वाली पीढ़ी को रिश्तो के बारे में जानकारी ही नही होगी, बाहर केवल घुमने जाने के अलावा सोशियल में आने जाने का काम ही नही रहेगा, परिवार को सभांलने की स्थिति मे बच्चा तैयार नही हो पाएगा, ऐसे मुद्दो पर चर्चा की गई। समाज को और सगंठित करने के लिए सभी से अपिल की गई आपस मे इस कार्यक्रम की चर्चा करते रहे, जिससे जो आज उपस्थित नही थे, उन्हें भी जानकारी मिलती रहे। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन