रतनगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में नंद महोत्सव मनाया गया
रतनगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन के सभागार में नंद महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं अपने-अपने घरों से लड्डू गोपाल लेकर भवन में पहुंची। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारग प्रस्तुतियां दी गई तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक दिया गया। जो महिलाएं लड्डू गोपाल लेकर पहुंची उन्हें गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ तथा समापन भगवान कृष्ण की आरती के साथ हुआ। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मिठाई की केक काटकर मनाया गया। भगवान कृष्ण के जन्म पर शारदा देवी झंवर, कमला देवी चाण्डक, कांता देवी जाजू ने बधाइयां बांटी। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष मंजूदेवी लढ़ा, मंजूदेवी पेड़ीवाल, मंत्री जयश्री जाजू, कृष्णा जाजू, हर्षिता, भावना जाजू, सरिता चांडक, दिव्यज्योति लढ़ा, रूपाली लढ़ा, तोराली लढ़ा, शांति सोनी, चंदा सोनी, सरिता झंवर, वेदिका चांडक, महक सौमानी, कृष्णा, नंदिनी लढ़ा, चूरू जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल, उतरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी, तहसील अध्यक्ष राकेश जाजू, मंत्री रामोतार चाण्डक, प्रदीप लढा, महेश जाजू, योगेश लढ़ा सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा ने किया।
Latest News