सामर्थ्य सोसायटी बून्दी ने कार्यशाला का आयोजन किया
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत सामथ्र्य सोसायटी बून्दी द्वारा शहर के ब्रह्मपुरी, बड़ी बागर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 24 (2) में 'मेरा आंचल' कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित की गई।
सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि मेरा आंचल कार्यक्रम के अंतर्गत 'महिला और स्वास्थ्य' एवं 'बच्चे और शिक्षा’ विषय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कई स्तर पर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन जानकारी व जागरूकता के अभाव में लोग अभी भी कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। जो चिंतनीय हैं।
कुपोषण के विरुद्ध जागरूक करने के लिए देश में प्रतिवर्ष 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। उन्होने बताया कि सोसायटी अपने स्तर पर लाभार्थी वर्ग के 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे व किशोरियों, गर्भवती महिलाएं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के समुचित पोषण संबंधी परिणाम में सुधार लाने एवं जनजागरण के लिए कार्यशालाओ का आयोजन करेगी।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना चौहला, आशा सहयोगिनी कृष्णा मेहरा, सहायिका मेहराज बानो, आरती शर्मा सहित सोसायटी सदस्य अनीशा जैन, नम्रता शुक्ला, हेमा सोनी, शालिनी सोनी, आराधना जांगिड़, वर्तिका हाडा, नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।
Latest News