सामर्थ्य सोसायटी बूंदी ने विमंदित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व।

बूंदी 26 अगस्त। सामर्थ्य सोसायटी बूंदी द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व सूर्योदय विमंदित गृह में बालकों के साथ मनाया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि आश्रम में रहने वाले यह बच्चे ऐसे हैं जो लावारिस है या किसी का कोई परिवार नहीं है, परिवार के अभाव में इन बच्चों को कभी भी ऐसा महसूस नहीं हो कि हमारे लिए रक्षाबंधन का त्यौंहार कोई त्यौंहार नहीं है इसलिए सोसायटी सदस्यों द्वारा बालकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व उनके साथ मनाया। माहेश्वरी ने बताया कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सत्कार देता है। सगे भाई-बहन के अतिरिक्त अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इससे जुड़े होते हैं। जो जाति,धर्म और देश की सीमाओं से परे हैं परंतु वर्तमान समय में हर दिन देश में बलात्कार की नई- नई घटनाएं सामने आती है। जो लड़कियों के जीवन के लिए सोचनीय विषय है, जो इस घटना को अंजाम दे रहा है वह भी किसी का भाई, बेटा, पति और पिता सब है फिर भी वह इन सब घटनाओं को अंजाम दे रहा है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन नहीं अपितु देश की सभी बहनों की रक्षा करने का पर्व होना चाहिए सभी लड़कियों को अपनी बहनों की तरह समझ लोग तभी देश में यह सब घटनाएं घटित नहीं होगी हम सबको रक्षाबंधन पर यही संकल्प लेना चाहिए कि चाहे वह लड़की हो या लड़का हम सबकी रक्षा करेंगे। तब ही देश में लड़के- लड़किया सुरक्षित रह पाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य अनीशा जैन, मोना शर्मा, आशी अख्तर, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन