राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन मे आयोजित की गयी, बैठक में चारभुजा जलझुलनी एकादशी मे ठंडाई वितरण करने का निर्णय लिया गया तथा समाज मे व्याप्त बुराइयों को खत्म करने व समाज मे शादी विवाह मे व्यंजन की संख्या कम करने पर चर्चा की गई। राजसमंद जिले के माहेश्वरी परिवारों में 60 प्रतिभाएं सम्मानित हुई, माहेश्वरी समाज की जिला स्तरीय प्रतिभाओं का सम्मान जिला माहेश्वरी संस्थान द्वारा श्रीनाथ माहेश्वरी समाज नाथद्वारा के आथित्य में श्री माहेश्वरी सेवा सदन में किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी ने की। मुख्य अतिथि रमाकांत बाल्दी, संयुक्त सचिव अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा पश्चिमांचल, विशिष्ट अतिथि अनिल बांगड़ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय सेवा सदन पुष्कर, सत्य प्रकाश काबरा सदस्य अखिल भारतीय महासभा, राम गोपाल सोमानी प्रदेश सचिव, केदार न्याति सहसचिव, खूबचंद झंवर, सचिव राजसमंद जिला, नंदकिशोर बंग अध्यक्ष श्रीनाथ माहेश्वरी समाज के आतिथ्य में भगवान महेश के दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। जिला सचिव खूबचंद झंवर ने स्वागत उद्बोधन से सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का परिचय देते हुए बताया कि जिले की विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ उपलब्धि वाली प्रतिभाएं जिन्होंने शैक्षिक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन, प्रोफेशनल डिग्री, खेलकूद में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त, राजकीय सम्मान प्राप्त, समाज के उच्च स्तर पर सम्मानित होने वाले, विशेष पैकेज प्राप्त कर निजी क्षेत्र में चयनित होने वाले, राजनीतिक पद प्राप्त करने वाले, जी एडवांस एवं नीट की परीक्षाओं में चयनित एवं जनहित कार्य करने वाले समाज के भामाशाह ऐसी विशिष्ट प्रतिभा वाली कुल 60 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रमाकांत बाल्दी ने अपने उद्बोधन में समाज जन एवं युवाओं को प्रेरित किया कि युवा समाज से जुड़े एवं समाज की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाएं मिशन आईएएस 100, स्वयं का स्टार्टअप प्रारंभ करना, समाज स्तर पर होने वाली विभिन्न कार्यशालाओं में भाग लेकर स्वयं सशक्त बनकर अपने पुरुषार्थ से धन का अर्जन करके समाज हित एवं देश हित में कार्य करें। अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज को अग्रणी बनाने में प्रयास करने वाले विभिन्न समाज जनों का आभार व्यक्त किया एवं समाज गौरवान्वित हो इस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का संचालन भूपेंद्र लड्ढा ने किया। समारोह के आयोजन के लिए श्रीनाथ माहेश्वरी समाज का सम्मान किया गया। समारोह में प्रदीप काबरा, नवनीत लाल मंत्री, मदनलाल मालानी, अर्जुन लाल लढ्ढा, नारायण लाल बाहेती, प्रेमलता चेचाणी, चंदा देवपुरा, लोक कल्याणी लावटी, शंकर सोडाणी, भगवती लाल असावा, मनोज छापरवाल, दामोदर काहल्या, लक्ष्मी लाल ईनाणी, जगदीश मंडोवरा, ख्याली लाल जागेटिया, गिरिराज लाहोटी, गणेश पोरवाल, गोविंद बहेडिय़ा, मनोज देवपुरा, घनश्याम असावा सहित समाज जन उपस्थित थे। मीटिंग के पश्चात आभार जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी ने व्यक्त किया। यह जानकारी जिला सदस्य लक्ष्मीलाल ईनाणी ने प्रदान की।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन