कुलदेवी बधर माता धाम में शत चंडी यज्ञ 7 नवंबर 2024 से

चितौडग़ढ़ सोमानी, मर्दा, बागड़ी, छापरवाल, गदिया, मक्कड़ सहित अन्य कई माहेश्वरी खापों की कुलदेवी मेवाड़ के चितौडग़ड जिल्हे में ताना गाँव की पहाडिय़ों पर विराजित है। यह नयन रम्य स्थान चितौड़, श्री नाथद्वारा, उदयपुर से लगभग 70 किलोमीटर तथा सावरिया सेठ से 40 किलोमिटर दूरी पर स्थित है। निकटम हवाई अड्डा उदयपुर, रेलवे स्टेशन मावली और फतेनगर है। श्री  बधर माता सांस्कृतिक व आध्यात्मिक सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित भक्त निवास में रहने की, भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था है। भक्तों की सुविधा हेतु ट्रस्ट द्वारा अत्याधुनिक चार मंजिल भक्त निवास का निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पथ पर है, ग्राउंड फ्लोर की छत का निर्माण हो गया है। सुसज्जित वातानुकूलित कमरे, दो सत्संग हॉल, रसोई घर, भोजन शाला, स्वागत कक्ष, भव्य गार्डन के साथ पार्किंग की सुविधायुक्त यह भवन होगा। प्रतिवर्ष गोपाष्टमी में पर माताजी का उत्सव होता है। इस वर्ष गोपाष्टमी पर 7 नवंबर से बधर माता धाम में नौ कुण्डी शत चंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 8 नवंबर को श्री नाथ सत्संग मंडल, चितौड़ द्वारा संगीतमय भजन संध्या तथा 9 नवंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति -महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। ट्रस्ट के सह सचिव गोविंद सोमानी के अनुसार जो भक्त 20 अक्टूबर तक पधारने की सूचना 9394858498 गोविंद सोमानी अथवा पूरण मर्दा 8999308378 पर वाट्सअप द्वारा मिलेगी। उन्ही भक्तों की आवास की व्यवस्था कि जाएगी। अध्यक्ष शाम सुंदर सोमानी  (औरंगाबाद ), सचिव मनमोहन बागड़ी (मुंबई) ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन