हैदराबाद में स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा (तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अंतर्गत) एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन (तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक युवा संगठन) के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े ही धूमधाम से माहेश्वरी भवन कबूतर खाना, हैदराबाद में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान महेश की वंदना की गई, तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहणकर्ता में मुन्नालाल करवा, भगवानदास जाजू, मदनलाल बाहेती, राजाराम राठी, मुरलीनारायण बंग, लक्ष्मीनारायण कासट, श्याम नावंदर, लक्ष्मीनिवास जाजू, ओमप्रकाश करवा,  दक्षिणांचल उपसभापति अरुण कुमार भांगडिय़ा उपस्थित हुए। अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। उपसभापति अरुण भांगडिय़ा, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया, जिला अध्यक्ष भगवान पंसारी एवं जिला मंत्री राजेश मालपानी ने भी अपना उद्बोधन दिया। अन्य गणमान्य व्यक्तियों मे पंकज नावंदर, पंकज मनियार, पवन मंत्री, रौनक गट्टानी, अभिषेक सारडा, महेश मूंदड़ा, नरेश भूतड़ा, श्रीराम नावंदर, दीपक बलदवा, अंकित मालानी, महेश साबू, दिनेश करवा आदि उपस्थित हुए। संयोजक राजेश करवा, लड्डू बंग, रामदेव सारडा, शिवरतन बंग एवं सहसंयोजक अभिषेक इन्नानी, प्रशांत तोषनीवाल, श्रीकांत लोया एवं पीयूष सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन