श्री आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल व्यापार सहयोग केन्द्र चैन्नई का रजत जयंती समापन समारोह सम्पन्न
स्वतंत्रता दिवस 2024 के पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज के अहम ट्रस्ट श्री आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल व्यापार सहयोग केन्द्र चैन्नई का पचीसंवा स्थापना दिवस रजत जयंती समापन समारोह के रूप में माहेश्वरी बगेची, रातानाडा जोधपुर में मनाया गया। सर्वप्रथम प्रात: ग्यारह बजे केन्द्र अध्यक्षा एवं बिड़ला ग्रुप की चेयरपर्सन पद्म विभूषण श्रीमती राजश्री बिड़ला द्वारा माहेश्वरी भवन परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद महेश वंदना मय दीप प्रज्जलवन के साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने केन्द्र के पच्चीस वर्षों का विवेचन प्रस्तुत किया, साथ ही साथ केन्द्र की नवीन योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पद्म श्री एवं केन्द्र के कार्याध्यक्ष श्री बंशीलाल राठी ने केन्द्र स्थापना उद्देश्यों से अवगत कराया। केन्द्र अध्यक्षा राजश्री बिड़ला ने रजत जयंती के पावन पर्व पर महासभा की अनुशंषा पर समाजबंधुओं के लिए ऋण राशि की सीमा अधिकतम पांच लाख रू करने, ब्याज दर को छ प्रतिशत से तीन प्रतिशन करने, महिला समूह में बिजनेस प्राजेक्ट राशि दस सीमा दस लाख रू करने की मंजूरी प्रदान की। इस दौरान महासभा सभापति संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा, निवर्तमान सभापति श्यामसुंदर सोनी एवं रामपाल सोनी, केन्द्र महामंत्री श्यामसुंदर काबरा, सचिव नवल राठी, कोषाध्यक्ष आंनद राठी, स्वागतध्यक्ष गोपीकिशन मालानी, मैनैंजिग सदस्य कमलकिशोर चांडक, जालोर संयोजक ताराचंद सारडा, चैन्नई कार्यालय से राजेश बाहेती एवं दिनेश सोमानी, प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल डागा, प्रदेश मंत्री सत्यनारायण भट्टड़, प्रदेश सहमंत्री नंदकिशोर जैथलिया, जोधपुर जिलाध्यक्ष पुरषोतम मूंदडा़, मंत्री लालचंद चांडक संगठन मंत्री दिनेश राठी, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष जितु गांधी, प्रदेश युवा मंत्री वरूण बंग, जालोर-सिरोही युवा जिलाध्यक्ष नखतमल एन.माहेश्वरी समेत माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी एवं गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे। दोपहर बाद लहरा दो तिरगां एवं राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
Latest News