श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई ने मिंट स्ट्रीट स्थित श्री माहेश्वरी भवन के प्रांगण में अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा झंडा फ़हरा कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाये रखे व विघटनकारी ताकतों के बहकावे में नहीं आये, जितना हो सके देश के सेवा में सहयोग दे। माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया ने कहा आज हम उन सभी स्वतंत्र सेनानियों को याद करने का दिन जिसके कारण जाने आजादी मिली, हम सब उनको नमन करते है। इस अवसर पर राजस्थान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन लाल बजाज में कहा कि आन की शान की देश की हम सब संतान है इस राष्ट्र ध्वज दे सलामी जो हम सब की शान है। श्री माहेश्वरी सभा सचिव संजय मूँदडा ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया, सभी को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी एवं कहा के आज हमे देश की सेवा के हमेशा तत्पर रहना चाहिये। इस अवसर पर माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री किशन झंवर, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति के अध्यक्ष श्री वल्लभ दास कंधारी, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री रविंद्र डागा, श्री माहेश्वरी युवा मंडल के सचिव श्री पंकज मोहता, श्री गौरी शंकर राठी, श्री महावीर मरदा, श्री जेठमल सारडा, श्री जयप्रकाश मालपानी, श्री मुकुल डागा, श्री नरेंद्र बागड़ी, श्री हरी मूँधड़़ा, श्री विनोद द्वारकानी, श्री जगदीश बियानी, श्री सुरेश भट्टड, श्री अमित माहेश्वरी, श्री चन्दू टावरी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सचिव संजय मूँदडा ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं जयहिंद के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन