माहेश्वरी युवा संगठन, वरंगल द्वारा किया गया सेवा कार्य

दिनांक 12.08.2024 को माहेश्वरी युवा संगठन, वरंगल द्वारा इस बारिश के मौसम में वंचित छात्र एवं छात्राओं के बीच मुफ्त रेनकोट वितरित किए गए है। एक रूद्रमांबा स्कूल, गोविंदराजू गुट्टा, वरंगल तथा दूसरी लक्ष्मीपुरम सरकारी स्कूल, वरंगल के छात्र एवं छात्राओं को कुल 125 रेनकोट वितरित किए है। इस से वह छात्र एवं छात्राएं बारिश में भी आसानी से स्कूल जा सके और अपनी शिक्षा जारी रख सके। इस कार्यक्रम में वरंगल 27वे डिवीजन के पार्षद चिंताकुला अनिल एवं वरंगल माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जाखोटिया, मंत्री रामकिशोर मनियार, सह मंत्री नवल किशोर मूंदड़ा, गोपाल दरक एवं वरंगल युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, मंत्री प्रतीक लाहोटी एवं कार्यक्रम के संयोजक सिद्धार्थ मनियार, मुकेश बंग, निखिल बजाज, अनिल सोनी, विशाल सोनी, केशव मूंदड़ा, जयप्रकाश बंग एवं अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित होकर दोनो स्कूलों में रेनकोट वितरण कार्यक्रम बहुत ही सफलता पूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न हुआ। युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा एवं मंत्री प्रतीक लाहोटी ने अपने संबोधन में कहा की भविष्य में और भी इस प्रकार के आयोजन करते रहेंगे। यह जानकारी सिद्धार्थ मनियार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन