भीलवाड़ा महिला मंडल द्वारा श्रावण महोत्सव आयोजित
आर.के.आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा दिनांक 2-8-2024 को आर.के.आर.सी. महेश भवन में श्रावन महोत्सव, अध्यक्ष श्रीमति चेतना जागेटिया एवं मंत्री श्रीमति मीनू झँवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रचार मंत्री श्रीमति सुनीता काबरा ने बताया की कार्यक्रम में मिस लहरिया प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहा तथा संग की करीब 250 महिलाओं ने भाग लिया तथा महिलाओं नें हाउजी, सामूहिक घूमर नृत्य तथा ग्रुप गेम खिलाए गए तथा विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति वंदना नुवाल, इन्द्रा हेड़ा, स्नेहलता तोषनीवाल, चंद्रकांता गगरानी, सुमित्रा दरगड़, सुनीता मूँदडा, सुनीता नारानीवाल, मंजुला मंत्री, रंजना बिड़ला, विनीता नुवाल आदि का सहयोंग रहा तथा आयोजन के बाद सभीं सायंकाल स्नेहभोज का लुप्त उठाया।
Latest News