श्रीमती विनीता ओमप्रकाश बल्दवा, अहमदाबाद मिसेज एलीट यूनिवर्सल पेटिट 2024 की विजेता बनी

माहेश्वरी समाज की बेटी श्रीमती विनीता ओमप्रकाश बल्दवा ने मिसेज एलीट यूनिवर्सल पेटिट 2024 की विजेता बनकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। यह स्पर्धा अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में दिनांक 9 जून 2024 को हुआ जिसमें 44 देशो में से आपने अपनी बुद्धि कौशल्य एवं अथक परिश्रम द्वारा भारत का नाम ऊंचा किया, आपसे सवाल जवाब राउंड में पूछा गया कि आप का प्रोफेशन क्या है, आपके द्वारा जवाब दिया गया 'मैं एक होम मेकर हूं मैं सिर्फ हाउसवाइफ नहीं हूं मेरे कार्य का समय 24&7 हैÓ आपके इस जवाब ने वहां बैठे सभी लोगों को प्रभावित किया, आपने यह सिद्ध किया कि भारत देश की ग्रहणी संस्कारों को साथ में रखते हुए विश्व स्तर पर देश और समाज का नाम ऊंचा कर सकती है, आप पर पूरे भारत को एवं माहेश्वरी समाज को गर्व है।आपकी इस विश्व स्तरीय उपलब्धि के लिए अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र की ओर से आपके उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी एवं संगठन मंत्री देशबंधु मूंदडा सहित कार्यकारिणी सदस्य राजेश पंपालिया, मनीष जाजू, विनीत मूंदड़ा, जगमोहन तापडिय़ा, नयन मालानी, राकेश मालानी (वैद्य) उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन