श्री महेश सेवा समिति, अमरावती द्वारा गुणगौरव समारोह का आयोजन सम्पन्न

अमरावती में स्व. श्री नारायणदास भट्टड़ की पावन स्मृति में श्री महेश सेवा समिति ने कक्षा 10 और 12 के प्रावीण्य प्राप्त छात्रों का गुणगौरव समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय बडनेरा रोड स्थित महेश भवन के स्व शंकरलाल राठी सभागृह में संपन्न समारोह के प्रमुख अतिथि श्री महेश गट्टाणी, श्री सीए श्याम राठी संचालक आरसीएफ तथा बियानी साइंस कॉलेज के उप प्राचार्य श्री सीताराम राठी उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष एड आर बी अटल, उपाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण कासट, सचिव श्री प्रवीण कुमार चांडक, सह सचिव डॉ. आर बी सिकची, कोषाध्यक्ष श्री अजय राठी अतिथियों के साथ मंचासिन थे। सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलन के पश्चात 65 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदित किया गया। अपने उद्बोधन में प्राय: सभी अतिथियों ने छात्रों को मोबाइल के अनावश्यक उपयोग पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। समिति सहसचिव डॉ. आर बी सिकची तथा प्रबंधक श्याम दम्मानी ने संचालन किया। सपना चांडक ने प्रशस्ति पत्र वितरण में सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव प्रवीण कुमार चांडक ने किया। डॉ. गोविंद लाहोटी, डॉ. आभा लाहोटी, डॉ. सुशील सिकची, रमेश मुरके, सीए गणेश अटल सहित अधिकांश पालको की गरिमामई उपस्थिति रही। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन