माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा वाटरकूलर लगाया गया

गर्मी के मौसम को देखते हुए माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा (सौजन्य से - श्री सुगन चंद बिहानी, श्री गिरधारी मल बिहानी द्वारा स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या देवी एवं स्वर्गीय श्रीमती दुर्गा देवी बिहानी की स्मृति में) आउटसाइड पुलिस लाइन सेक्टर 30, फरीदाबाद में 150 लीटर का वाटरकुलर लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल (गुप्ता), माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मिमाणी, माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, माहेश्वरी मंडल के सचिव श्री महेश गट्टानी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉक्टर अरुण माहेश्वरी, श्री गुलाब बिहानी, श्री विपिन मल, श्री दवेश चांडक, श्री ललित परवाल, श्री उमाशंकर चितलांगिया, श्री दीपक चांडक, श्री धीरज चितलांगिया, श्री राघव चितलांगिया, श्री टी.पी. माहेश्वरी, पुलिस डिपार्टमेंट से श्री अजय जी, व गणमान्य बंधु उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आउटसाइड पुलिस लाइन सेक्टर 30, में वाटर कूलर लगाने से पुलिस इंस्पेक्टर श्री अजय जी ने इस कार्य की बहुत ही सराहना की और कहा कि इससे बहुत से जरूरत मंद लोगों की सहायता होगी, यही कार्यक्रम की सफलता को चरितार्थ करता है। सेवा के लिए तन, मन एवं धन तीनों की पूर्ण रूप से आवश्यकता है। सच्ची भावना के साथ की गई सेवा ही असली सेवा है। आशा करते हैं कि आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यक्रम होते रहेंगे और सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन