माहेश्वरी सखी संगठन ने आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व।

गुरु पूर्णिमा की पावन दिवस पर माहेश्वरी सखी संगठन की सदस्यो ने कुंभा नगर, पुलिस लाइन, सब्जी मंडी, करणी माता खेड़ा की आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं का सम्मान किया एवं बच्चों को चप्पल, बिस्किट व चाकलेट दिये। संगठन अध्यक्ष विनीता लड्ढा ने बताया कि महान गुरु वेदव्यास जी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है गुरु बिना ज्ञान यहां गुरु बिन सब सुनसान यहां क्योंकि गुरु जीवन बनाने वाला एक महान इंसान है। संगठन सदस्य सुनीता भंडारी के सहयोग से 60 बच्चों को चप्पल वितरित किए गए। संगठन सचिव पिंकी मून्दडा और संगठन की अन्य सदस्यों ने भी बच्चों को चाकलेट और बिस्किट वितरित किए एवं होडा हनुमान जी मन्दिर जाकर बालाजी को चोला चढ़ाया एवं गुरु जी का आशीर्वाद लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन