दम्माणी भवन एवं सुपर मार्केट के निर्माण हेतु भूमि-पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न

श्री दम्माणी पंचायत ट्रस्ट के श्री कोलायत (बीकानेर) के भूमिखण्ड पर दिनांक 12/07/2024 को दम्माणी भवन एवं सुपर मार्केट के निर्माण हेतु भूमि-पूजन का कार्यक्रम पं. श्री पुरुषोत्तम जी व्यास के सानिध्य में रखा गया। जिसमें श्री रामकिशन दम्माणी ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात पाया की स्थापना का पहला पत्थर स्थापित किया। बीकानेर के दम्माणी भाईपा के काफी बन्धुओं ने भूमि-पूजन के इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के साथ शिरकत की। अध्यक्ष सुरेश कुमार दम्माणी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक मदन मोहन दम्माणी एवं प्रकाश दम्माणी ने सभी को निर्मित होने वाले इस भवन एवं सुपर मार्केट के निर्माण एवं उसके प्लान से अवगत कराया। सचिव नारायण दास दम्माणी ने सभी विगत एवं भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। भूमि-पूजन के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन