माहेश्वरी समाज तिनसुकिया का सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 14 जुलाई का कार्यक्रम श्री ललित मूंधड़ा, श्री गोविन्द  मूधड़ा, राजा आली, तिनसुकिया के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 22 सदस्यों ने भाग लिया। अभी सीए का परीक्षा परिणाम आया जिसमें पूर्वोतर व तिनसुकिया अंचल से योगिता पेड़ीवाल व शुभम जाजु सीए बने है, जिन्हें माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया अंचल की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
समाज को बेहतर बनाने के लिए सभी को पहल करनी चाहिए जिसके लिए संस्कार, संस्कृति व सभ्यता पर सभी ने अपने अपने विचार रखे। इसमें एक अहम बात आई कि हम जिस घर में भी यह कार्यक्रम करे, शुरू करने से पहले भगवान महेश (शंकर भगवान) की फोटो के सामने अगरबत्ती जलाए, जिससे छोटे बच्चों के संस्कार में भगवान के प्रति एक आस्था का जागरण होगा। शादी विवाह के रिश्ते देखा देखी में बहुत खर्चीले होते जा रहे हैं, ज्यादातर परिवार उस खर्चे की स्थिति में नही होने पर भी मजबुरी वश उन्हें करना पड़ता हैं, इस पवित्र रिश्ते को कम खर्चे में बढीया ढंग से करने के लिए माहेश्वरी अंचल 2 के लिए हम सभी सदस्यों के विचार लेकर तिनसुकिया, डि़ब्रूगढ व सीलापथार सदस्यों की एक कमेटी बनाएंगे।माहेश्वरी जीवन साथी एप्प तिनसुकिया जिसमें केवल माहेश्वरी लड़के व लड़कीयो के बायोडाटा अपलोड हो रहे हैं व आगे भी केवल माहेश्वरीयों के बायोडाटा ही अपलोड होगें, अभी तक करीब लडकीयों के 48 व लड़कों के 60 बायोडाटा आए, जिनमें से 3 सम्बन्ध फाईनल हो गए, इस ग्रुप में अभी केवल पुर्वोतर के सदस्य ही है, इसमें बंगाल, कलकत्ता व नेपाल को सम्मिलित किया जाए क्या, इस बारे र्में  चर्चा की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन