कोलकात्ता में योगा शिविर का आयोजन सम्पन्न

दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी सभा, दक्षिण कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन एवं दक्षिण कोलकाता युवा माहेश्वरी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2024 को योगा शिविर का आयोजन लायंस क्लब, देशोप्रिया पार्क कोलकाता मे प्रात:6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया गया। सुविख्यात योग प्रशिक्षक श्रीमती सीखा एवं श्री हीरेन कपाडिय़ा ने सभी को योग और मैडिटेशन के बारें में जानकारी दी और साथ ही साथ सभी को योग और मैडिटेशन भी कराया। साहित्यकार शशि लाहोटी योग के इतिहास पर एक कविता पढी। कार्यक्रम को सफल करने मे अमृततांशु मांधना, राजेश नागोरी, मुरली मनोहर मांधना, अरुण गगड, राम किशोर मांधना, रोहित सोमानी, पुनीत गगड़, अभिषेक तोषनीवाल, कृष्णाकांत मांधना, आनंद मूंधडा, सूरज नागोरी, श्रीमती सुमन कोठारी, श्रीमती रश्मि बिन्नानी आदि सभा, महिला और युवा के कार्यकर्ताओं व सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम मे वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मंधाना, अजय कुमार चांडक, डॉ. एस.बी.नागौरी, श्यामसुन्दर मानधणा, रघुनाथ बलदेवा, निरभ नागोरी, श्रीमती शकुन्तला मानधणा, सरिता नागोरी, सरोज गगड, संगीता मानधणा, प्रभा नागोरी, बेला मोहता, मीना लाहोटी, संध्या धुत, चन्दा चांडक, नीति सोढ़ानी, सौम्या लाहोटी, उमा सुखानी, संगीता तापडिय़ा, शोभा भंडारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन