माहेश्वरी समाज, राजसमंद का सातूडी तीज-त्यौंहार सिंजारा सम्पन्न
श्री महेश प्रगति संस्थान राजसमंद का सिंजारा व सातूडी तीज महोत्सव का आयोजन रामेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया। महोत्सव में महिलाओं द्वारा लहरिया क्वीन, ग्रुप डांस, हाउजीगेम का आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान में पूजा काबरा के सीएस बनने व प्रमिला कालिया को बेस्ट पेंटिंग के लिए सम्मानित किये गये। समारोह में विधायक श्रीमति दीप्ति माहेश्वरी, अखिल भारतीय महासभा के श्री सत्य प्रकाश काबरा, रामगोपाल सोमानी, प्रादेशिक केदारमल न्याति, जिला सदस्य लक्ष्मी लाल ईनाणी, भगवतीलाल असावा संगठन मंत्री, संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा, सचिव विनोद पोरवाल, किशन न्याति, जगदीश गोपाल मंडोवरा, कल्पेश इनानी, महेश पोरवाल, गौरव दाखेडा, लोकेश कोगटा, बादल बियानी, सीता राम मंत्री, हरक चंद मंत्री, चिरंजी लाल बजाज, महिला अध्यक्ष श्रीमती मानकंवर न्याति, उपाध्यक्ष तारा ईनाणी, सरिता लढा, मीनाक्षी, सुशीला असावा, सरोज गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष सीमा असावा, कोषाध्यक्ष मंजू जेथलिया, मंजू अजमेरा सहित कई समाज जन एवं महिलाए उपस्थित थी। मंच संचालन राधिका लढ़ा ने किया। यह जानकारी समाज मीडिया प्रभारी श्री लक्ष्मी लाल ईनाणी द्वारा प्रदान की गई।
Latest News