माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन
महेश नवमी व विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष पर दिनांक 16 जून 2024 को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन श्री माहेश्वरी भवन भायन्दर पश्चिम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना व गीताजी के नित्य पठनीय 5 श्लोक के साथ की गई जिसमें मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा, सचिव नारायण तोषनीवाल, मण्डल कार्यकारिणी, महिला समिति व युवा समिति सदस्य की उपस्थिति रही। यह रक्तदान शिविर सुबह 10.00 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 2.00 बजे तक चला। यह रक्तदान शिविर SBTC के सहयोग से आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में मात्र 4 घण्टे में लगभग 190 लोगों ने रक्तदान किया जो की मानव जीवन बचाने के लिये बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। मण्डल ने मात्र 4 घण्टे में 190 बोतल रक्त की एकत्रित करके एक नया रिकॉर्ड बनाया। SBTC टीम की प्रमुख प्रतिभा पड़तारे का श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस मेगा रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए विशेषतौर से धर्मचन्द माहेश्वरी, इन्दर दरगड़, शरद बजाज, शिव सोमानी व SBTC की पूरी टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया।
महेश नवमी के उपलक्ष पर दिनांक 17 जून 2024 को रात्रि 8.30 बजे से 10.00 बजे तक शिव महिमन के विशेष पाठ का आयोजन किया गया। भगवान शिव के दिन सोमवार को ऊंॅ नम: शिवाय के जाप के साथ 100 से अधिक भक्तों द्वारा पाठ का आनंद लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा, सचिव नारायण तोषनीवाल, राजू झंवर कमल मूंधड़ा का सक्रिय योगदान रहा।
महेश नवमी के उपलक्ष पर दिनांक 18 जून 2024 को शिव महापुराण अनुष्ठान के साथ निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर तुलसी अर्चना का विशेष कार्यक्रम रखा गया। 1008 मंत्र जाप के साथ भगवान शालिग्राम को तुलसी अर्पित किये गये। यह कार्यक्रम श्री धाम वृन्दावन पधारे आचार्य श्री विष्णुकांतजी शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस भक्ति भरे कार्यक्रम में 200 से अधिक भक्तों ने पूर्ण भक्ति भाव से भगवान की अर्चना एवं आरती की। साथ ही कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भक्तों ने माहेश्वरी मण्डल भायन्दर के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा, सचिव नारायण तोषनीवाल, जगदीश मालानी, शिवप्रकाश सारड़ा, मनोज मिमानी का सक्रिय योगदान रहा। इस कार्यक्रम के पश्चात तुलसी वितरण का कार्यक्रम रखा गया। तुलसी की महिमा अपार है हर घर तुलसी का एक पौधा होना ही चाहिए माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा छोटे छोटे 108 पौधे गमले सहित भेंट स्वरूप दिये गये। तुलसी वितरण कार्य की सम्पूर्ण व्यवस्था पुरषोत्तम दरक व श्याम मानधना ने की।
महेश नवमी के उपलक्ष पर माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उसी श्रृंखला में समाजबन्धुओं का स्वास्थ्य अच्छा रहे उसके लिए दिनांक 20 जून 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा कैंसर जाँच शिविर का आयोजन रखा गया। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल से डॉ. वसुंधरा और डॉ. पायल के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा 73 समाजबन्धुओं की कैंसर कि जाँच की गयी। प्रारम्भिक जाँच वाले शिविर में यदि किसी समाजबंधु को आगे कुछ और जाँच की जरूरत करवानी पड़े तो टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में 6 माह तक हर जाँच मुफ्त में की जायेगी। इस शिविर में नशा मुक्ति के बारे में समाजबन्धुओं जागरूक किया गया स्वास्थ्य समन्धी शंकाओ का समाधान किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा के नेतृत्व में सचिव नारायण तोषनीवाल की देखरेख में सुरेश बंग, पीयूष करवा सहित मण्डल की युवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर दिनांक 21 जून 2024 को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक कायाकल्प योग का आयोजन श्री माहेश्वरी भवन भायन्दर पश्चिम में किया गया। योग शिविर में सुविख्यात डॉ. द्वारका बाहेती के मार्गदर्शन में यह शिविर रखा गया था। डॉ. बाहेती ने बताया कि प्रतिदिन अनुलोम विलोम का अभ्यास करते हुए साँसों पर नियंत्रण रखकर आप दीर्घायु को प्राप्त कर सकते है। स्वस्थ और सयंमित जीवन जीने के लिए योग को प्रतिदिन अपनाना अति आवश्यक है। योग के विभिन्न आसन के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष नटवरजी डागा, सचिव नारायणजी तोषनीवाल सहित सैंकड़ों समाजबन्धुओं और बहिनों ने भाग लिया। इस शिविर को सफल बनाने में देवप्रकाश झंवर, गौरीशंकर चितलांगिया व पवन सामरिया का मुख्य योगदान रहा।
माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष पर माहेश्वरी मण्डल भायन्दर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उसी श्रृंखला में दिनांक 22 जून 2024 को रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन श्री माहेश्वरी भवन भायन्दर पश्चिम में किया गया। समाजबन्धु व बहिनों ने अपनी मधुर वाणी से भजनों को प्रस्तुत किया। भजन को सुनने आये भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गये। इस भजन संध्या को भव्य बनाने में मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा, सचिव नारायण तोषनीवाल, श्यामसुन्दर राठी, सुरेश दरक, अरुण दरक व रमेश करवा का प्रमुख सहयोग रहा।
NBT संग CPR कार्यक्रम दिनांक 23 जून को शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक श्री माहेश्वरी भवन भायन्दर (प.) में रखा गया। मायी हेल्थ हॉस्पिटल के डॉ. कपिल राठी जो कई अस्पतालों से जुड़े हुए है जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मण्डल अध्यक्ष व ट्रस्टी नटवर डागा व ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष मदनलाल भूतड़ा ने डॉ. कपिल राठी का स्वागत किया। डॉ. राठी ने बताया की CPR टीम वर्क है और इसे हमेशा एक से अधिक व्यक्ति को करना चाहिए। हार्ट अटैक की स्थिति में व्यक्ति की भावनाएँ प्रबल होती है जिससे निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है इसलिए CPR में एक से अधिक लोगों की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया की CPR 45 मिनट तक देने का प्रोटोकाल है। आपातकालीन स्थिति में मनुष्य का मस्तिष्क 7 मिनट तक बिना ऑक्सीजन के रह सकता है इसलिए हार्ट अटैक की स्थिति में जल्द से जल्द CPR शुरू करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष नटवर डागा, सचिव नारायण तोषनीवाल, राजेश माहेश्वरी, मनीष भूतड़ा, संतोष जाजू का प्रमुख सहयोग रहा।
Latest News