युवा संगठन द्वारा संगठन द्वारा झारखण्ड बिहार प्रदेश का सांगठनिक दौरा सम्पन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी के नेतृत्व में झारखण्ड बिहार प्रदेश का सांगठनिक दौरा किया। अध्यक्ष शरद सोनी ने बताया कि हमारा लक्ष्य संगठन के माध्यम से युवा साथियो को व्यापार का विस्तार हो सके। आज का युवा व्यापार सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य है। किस तरह आज के युवा अपने व्यापार में इनोवेट कर सके, उसके लिये हम लगभग 30 वेबिनार करवा चुके है। उसमें देश के प्रमुख स्पीकर मार्गदर्शक के रूप में हमे अपनी सेवा दे चुके और जब से मैने समाजिक दायित्व सम्भाला है उस दिन मैंने सांगठनिक भ्रमण पर जोर दिया। सांगठनिक भ्रमण में युवा संगठन पूर्वाचल उपाध्यक्ष महावीर चांडक, विवेेक राठी सयुंक्त मंत्री का भी सहयोग मिला। 8 तारीख को मुजफ्फरपुर स्थानीय प्रदेश, सभा और युवा की बैठक थी, उसमे भागीदारी करने का मौका मिला। हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे भृमण में सम्पूर्ण रूप से सक्रिय रहे। प्रदेश अध्यक्ष विवेक साबू, मंत्री रुचिर राघव मूंद्रड़ा सहयोग दिया। 
इस कार्यक्रम में झारखण्ड बिहार प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन कार्यसमिति सदस्य राज मंत्री, निवर्तमान अध्यक्ष सुमित लोहिया, निवर्तमान मंत्राणी श्रीमती मनीषा चितलांगिया, PRO आदित्य मूंदड़ा, बासु माहेश्वरी प्रदेश के सभा संगठन मंत्री श्री आदित्य मूंदड़ा का विशेष सहयोग मिला इस भ्रमण कार्यक्रम में युवा साथियो के साथ समाज के वरिष्ठ जनों से भी सानिध्य प्राप्त हुआ, पूर्वाचल सयुक्त मंत्री छीतरमल धूत, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू, मंत्री महेश लखोटिया, केदारमल भाला सहित सभी वरिष्ठजनों मिला। इस भ्रमण में मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, किशनगंज, गुलाबबाग, देवघर, धनबाद , राची, जमशेदपुर, गुमला में समाज बन्धुओ से मिले और समाज हितार्थ चर्चा की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन