श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल, गुलबर्गा द्वारा महेश नवमी पर्व का भव्य रूप से आयोजन किया गया
श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल, गुलबर्गा द्वारा दिनांक 15.6.24 को महेश नवमी पर्व का भव्य रूप से आयोजन किया गया। महेश वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीरमण मूंदड़ा, अभामा महासभा सदस्य रमेश मालू एवं मधु मालू की गौरवमय उपस्थिति रही। प्रगति मंडल के अध्यक्ष विष्णुदास तापडिय़ा ने मंचासीन सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित माहेश्वरी परिवारों के सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम बार एक अनोखी डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी पूरे मारवाड़ी समाज ने सराहना की। माहेश्वरी महिला मंडल के सदस्यों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बढिय़ा प्रस्तुति दी गयी जिसमे माहेश्वरी वंशोतपति दिवस नाटक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी ने नारी शक्ति का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने में राजेश सारडा, अरविंद तोषनीवाल, वेंकटेश गिल्डा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यजन, श्री माहेश्वरी युवा मंच के अध्यक्ष कमल काबरा, सचिव प्रीतेश तापडिय़ा एवं उनकी टीम व माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्षा उमा बजाज, सचिव निर्मला राठी एवं समस्त कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग रहा। प्रगति मंडल के सचिव रामानुज मूंदड़ा ने उपस्थित सभी महानुभावों को पधारने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। मोनिका प्रीतेश तापडिय़ा द्वारा मंच का संचालन बहुत ही प्रशंसनीय रहा।
Latest News