नोहर में 28 जून 2024 को महामहिम राज्यपाल करेंगे सेठ गौरीशंकर बिहानी कन्या महाविद्यालय का लोकापर्ण
नोहर के सुप्रसिद्ध भामाशाह स्व. सेठ श्री गौरीशंकर जी बिहानी के सुपुत्रो सर्वश्री सत्यनारायणजी, हरिनारायणजी, लक्ष्मीनारायणजी, ओमनारायणजी, श्रीनारायण जी, प्रकाश नारायणजी, विजय नारायणजी ने बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु नोहर में 6 करोड़ रूपये की लागत से स्व. गौरीशंकर बिहानी राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाया है, जिसका लोकार्पण कल 28 जून 2024 को राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज जी मिश्र के कर कमलों से दोपहर 12:15 बजे होगा। राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकी दास जी कल्ला तथा चुरू सांसद श्री राहुल कस्वां भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Latest News