चित्तौडग़ढ़ में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

माहेश्वरी समाज चित्तौडग़ढ़ द्वारा नगर माहेश्वरी सभा के संयोजन व जिला माहेश्वरी सभा, महिला संगठन की सभी इकाइयों, युवा संगठन, मृदुल सेवा समिति, तरुण संघ के सहसंयोजन में महेश नवमी महोत्सव 5 जून से 15 जून तक धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राकेश मंत्री के निर्देशानुसार साड़ी वोकेशन, महिला बाक्स क्रिकेट प्रतियोगिता, युवकों की पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, बैडमिंटन, मटका दौड़, शतरंज, रस्साकशी आदि खेल प्रतियोगिता हुई। पर्यावरण संदेश हेतु साईकल रैली व महेश गार्डन में वृक्षारोपण किया गया। मानव सेवा के उद्देश्य से अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाकर रोगियों को फल वितरित किए गए। फन एंड फूड आधारित महेश सतरंगी मेला लगाया गया। धार्मिक कार्यक्रम के तहत महेश वाटिका में भगवान महेश का सहस्त्रधारा अभिषेक, सुंदरकांड पाठ व धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने की घुटनों के बल चलना व किशोर वर्ग की तीन टांग व सौ मीटर दौड़ व मेंढ़क रेस रखी गई। पशु व वन्यजीव हेतु गौशाला में गायों को चारा व दुर्ग पर बंदरों को फल आदि की सेवा की गई। समाज की क्षेत्रीय ईकाईयों के पदाधिकारियों द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बंधुओं का घर घर जाकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा निखारने के लिए वादविवाद व आशुभाषण प्रतियोगिता हुई। कपल अंताक्षरी व हास्य कवि सम्मेलन आकर्षक का केन्द्र रहा। पारिवारिक रैम्पवाक, विचित्र वेशभूषा, सांस्कृतिक संध्या आदि रोचक कार्यक्रमों में सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महेश नवमी पर विशाल शोभायात्रा व सामुहिक सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी परिवारों ने सपरिवार भाग लेकर सहयोग दिया। डिम्पल बिड़ला, सुचिता मंत्री, शिव डाड, प्रवीण लढ़ा, सीताराम मालीवाल, राजेश न्याती, नरोत्तम हेडा, ललित लढ़ा, अमित सोमानी, लक्ष्मीनारायण डाड, पिंकी मूंदड़ा, कुलदीप बसेर, अंकित गट्टानी, राकेश जेतलिया, पवन काबरा, लोकेश सोनी, अर्जुन मुंदडा, कैलाश तोषनीवाल, भरत जागेटिया, सुरेश झंवर, हरिश ईनाणी, ओमप्रकाश तोषनीवाल, चन्द्रकांता लढा, रतन काबरा, गिरीराज सोमानी, भरत लढ़ा, विनोद सोमानी, शशि जागेटिया, राजेश सोमानी, दिनेश हेड़ा, प्रहलादराय हेडा, अभिषेक मूंदड़ा, सतीश अजमेरा, धर्मप्रकाश गदिया, रामेश्वर गदिया, शंकरलाल गगरानी, सुरेशचन्द्र बांगड़, गोपाललाल मूंदड़ा, लोकेश समदानी, सुनील गदिया, महेश डागा, अशोक काबरा, राधेश्याम तोषनीवाल, जानकीलाल भंडारी, सत्यनारायण आगाल, महेश ईनाणी, अशोक अजमेरा, कैलाश भराडिय़ा, धर्मन्द्र मूंदड़ा, नरेंद्र डाड, अरविंद तोषनीवाल, मनीष चांडक, ओम लढ़ा, कमल अजमेरा, कुंतल तोषनीवाल, कृष्णा समदानी, लीला आगाल, जया तोषनीवाल, शीला भराडिय़ा, प्रियंका आगाल, विनीता लढ़ा, मधु न्याती आदि कार्यकर्ताओं, शैक्षिणिक योग्यता वाले छात्र छात्राओं, खिलाडिय़ों, प्रभारियों, प्रतिभागियों का नगर माहेश्वरी सभा, क्षैत्रिय ईकाईयों तथा महिला व युवा संगठनों के पदाधिकारियों व वरिष्ठों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार सचिव शैलेन्द्र झंवर ने ज्ञापित किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन