माहेश्वरी युवा संगठन रांची द्वारा माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियर लीग आयोजित

माहेश्वरी युवा संगठन रांची द्वारा द लीजेंड्स, कांके रोड में दो दिवसीय टूर्नामेंट माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया, जिसका समापन  20/08/23 को हुआ। ROYALOAK (शुभम साबू) मुख्य प्रायोजक थे और बाबूलाल प्रेमसंस टूर्नामेंट के सह प्रायोजक थे। ट्रॉफी स्पांसर श्री राजकुमार चितलांगिया एवं श्रीमती सुमन चितलांगिया थे। टूर्नामेंट में 8 टीमों के माध्यम से कुल 75 खिलाडिय़ों (54 पुरुष और 19 महिलाओंं) ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर अद्भुत माहौल था, सभी प्रतिभागियों और दर्शकों ने उत्साह के साथ इसे देखा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। अंकित काबरा, हिमांशु चितलांगिया, हार्दिक बिहानी और पीयूष सोढानी के नेतृत्व में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। माहेश्वरी ब्लास्टर्स टीम ने कप जीता और काबरा नाइट राइडर्स फस्र्ट रनरअप रही। टूर्नामेंट के दौरान झारखंड बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू, झारखंड बिहार युवा संगठन अध्यक्ष श्री विवेक साबू, माहेश्वरी सभा रांची अध्यक्ष श्री किशन साबू, सचिव श्री नरेंद्र लखोटिया आदि विशिष्टजन ने उपस्थिति दर्ज करा के हौसला बढ़ाया। टूर्नामेन्ट के दौरान अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमन्त चितलंगिया, सौरभ साबू, पंकज साबू, विकास काबरा, अंकुर डागा, श्याम बिहानी, अक्षय मालपानी, उत्सव मंत्री, धीरेन्द्र राठी, हर्षित चितलांगिया, कुणाल बोड़ा, अंकित मंत्री और माहेश्वरी युवा संगठन रांची के कई सदस्य उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन