श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतडा अटल अवार्ड से सम्मानित

भारतवर्ष एवं सकल माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के धनियों में से एक श्री रामकुमार भूतडा को अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में प्रदत्त योगदान के लिए प्रदान किया गया। अटल अवार्ड भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयीजी की स्मृति में स्थापित किया गया है। यह उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। श्री रामकुमार भूतडा को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस सम्मान से सुशोभित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और सम्मानित अतिथियों ने उनकी प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन