डेगाना गौशाला में हुए धार्मिक कार्यक्रम
डेगाना शहर के कितलसर रोड स्थित गोपाल गौशाला में ज्येष्ठ मास के चलते गौशाला में धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालु राकेश करवा ने बताया कि गौशाला में ज्येष्ठ मास की पूनम के अवसर पर भक्तों ने गो माता की पूजा-अर्चना कर गुड़ खिलाया गया। माहेश्वरी नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के तहत गौ माताओं को गुड़ व चारा खिलाया गया। इसी प्रकार पूर्णिमा के मौके पर गौशालाओं में कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ गायों की पूजा-अर्चना की। नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा ने बताया की हमारा उद्देश्य फोटो खिंचवाना नहीं बल्कि सभी सनातन प्रेमी गो माता के लिये कुछ ना कुछ संकल्प ले उसके लिये प्रेरित करना है। इस अवसर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा, राकेश खटोड़, अभिषेक सोनी, सचिव मुरली मनोहर भूतड़ा, आयुष तोषनीवाल सहित कई भक्तों ने भी पूर्णिमा के मौके पर गायों को गुड़ खिलाकर गौ माता की सेवा की। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News