पश्चिम बंगाल प्रादेशिक संगठन द्वारा कौन बनेगी आध्यात्मिक गुरु खेल का आयोजन
पश्चिम बंगाल प्रादेशिक संगठन द्वारा महेश नवमी के शुभ अवसर पर 17 जून सोमवार को जुम प्रांगण में कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर कौन बनेगी आध्यात्मिक गुरु खेल का आयोजन किया गया। यह खेल प्रतियोगिता में लगभग 90 प्रतिभागियों ने 100 रू. की राशि देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। खेल बिल्कुल केबीसी के जैसा ही खिलाया गया। कुल 9 प्रश्न पूछे गए। इसके तीन पड़ाव थे। 3 प्रश्न जीतने वालों को साधक की उपाधि और 300 रू की राशि, 6 प्रश्न जीतने वालों को आराधक की उपाधि और 600 रू की राशि 9 प्रश्न जीतने वालों को आध्यात्मिक गुरु की उपाधि और हजार रुपए की राशि मिली। खेल में चार लाइफ लाइन भी थे 50-50, फोन ऑफ फ्रेंड, क्विचंन चेंज और ऑडियंस पोल। खेल के बीच-बीच में जैकपोट प्रश्न भी पूछे गए और जीतने वाले प्रतिभागी को 200 रू की इनाम राशि दी गई। कौन बनेगा आध्यात्मिक गुरु की पूरी टीम नेहा चितलांगिया, अमृता सारडा, सीमा चांडक और आस्था चितलांगिया ने मिलकर बहुत ही सुचारू रूप से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत महेश वंदना के साथ की गई फिर प्रदेश सचिव सुधा, राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य नीरा के उद्बोधन से कार्यक्रम आगे की ओर अग्रसर हुई। इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए महासभा के अर्थ मंत्री श्री राजकुमार काल्या को ज्ञान सिद्धा समिति की पूर्वांचल प्रभारी एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश की संपादक श्रीमती सरोज मालपानी द्वारा आमंत्रित किया गया। श्री राजकुमार काल्या के शब्दों ने सबमें प्रोत्साहन का संचार किया। सह-संपादक जयश्री सारडा द्वारा पूर्वांचल उपाध्यक्ष गिरिजा सारडा का परिचय पढ़ा गया। गिरिजा सारडा ने अपना बहुमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम की गौरव को बढ़ाया। अन्त में दक्षिण संभाग सह-सचिव शकुंतला कोठारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस प्रोग्राम के स्पान्सर रेखा लखोटिया, सुमन बिन्नानी, दुर्गापुर संगठन का आभार प्रकट किया गया तथा ज़ूम सभागार हेतु गणेश कुमार बागड़ी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Latest News