अशोका रतन रायपुर में मनाया योग दिवस
योग दिवस के अवसर पर अशोका रतन, शंकर नगर रायपुर के तबला गार्डन में योगा मस्ती ग्रुप एवं शिवाजी प्रभात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर श्री मनप्रीत सिंग बग्गा ने योग के कुछ आसनों का प्रदर्शन भी किया। श्रीमती नीमा मूंधड़ा ने बताया की तबला गार्डन में नियमित रूप से प्रात: 6 बजे से 7.15 तक योग्यभ्यास किया जाता है। इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के श्री आदित्य विक्रम बिड़ला व्यापार सहयोग केंद्र के श्री छगनलाल मूंधड़ा, माहेश्वरी सभा के सह मंत्री सूरज प्रकाश राठी, भारत विकास परिषद रायपुर के अध्यक्ष श्री मुरारी काबरा, श्री श्रीनिवास चांडक, श्री महेश, संजय गुहा, प्रज्ञा आर्ट्स की संचालिका सौ. प्रज्ञा राठी सहित अनेक गणमान्य सम्मिलित हो योगाभ्यास किया।
Latest News