माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा महेश नवमी के दो दिवसीय उत्सव का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी सभा के सचिव सुरेंद्र लाहोटी ने बताया कि रविवार को सुबह 8:१5 बजे गुवाहाटी गौशाला से शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करती हुई माहेश्वरी भवन तक पहुंची। इस शोभा यात्रा को समाज के वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर काबरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस समय उनके साथ आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दम्मानी, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, सचिव सुरेंद्र लाहोटी, महेश नवमी उत्सव के संयोजक नारायण गट्टानी, सहसंयोजक दीनदयाल मुंदडा और अरविंद सोनी, शोभा यात्रा संयोजक रमेश चांडक, पवन साबू, संदीप राठी एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शोभा यात्रा में माहेश्वरी महिला समिति की सदस्याएं लाल चुनडी साड़ी में साफा बांधकर जय महेश के नारे लगाते हुए चल रही थी। युवा संगठन और अन्य माहेश्वरी इकाई संगठन के सदस्य केसरिया कुर्ता पजामा और साफा बांधे शोभा यात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान महेश की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। शोभा यात्रा में आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी महिला समिति, महेश सत्संग समिति, महेश योग समिति के सदस्य उपस्थित थे।
माहेश्वरी सभा गुवाहाटी ने महेश नवमी के दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन कार्यक्रम का समापन करते हुए माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में समाज के प्रतिभावान बच्चों एवं विशिष्ठ उपलब्धि प्राप्त युवक युवतियो को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार प्रदान किया तथा भगवान महेश के चरित्र से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पहले अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री अजय काबरा ने भगवान महेश के चित्र के आगे माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके महेश बंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष वासु दम्मानी एवं मंत्री राजकुमार सोमानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वांचल कैलाश काबरा,अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वांचल महावीर चांडक, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, माहेश्वरी युवा संगठन के शाखाध्यक्ष शिव सोनी, माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वर्षा सोमानी, असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दम्मानी, महेश नवमी कार्यक्रम संयोजक नारायण गट्टानी, सह संयोजक दिनदयाल मूंधडा, अरविंद सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक नारायण गट्टानी ने स्वागत संबोधन दिया तथा सीताराम बिहानी ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्व जातीय विवाह एवं राजस्थानी भाषा के बोलचाल तथा समाज में संस्कार व आदर्श स्थापित करने वाले लोगों का सम्मान करने पर जोर दिया। इस सत्र का संचालन अखिलेश माहेश्वरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन माहेश्वरी सभा के मंत्री सुरेंद्र लाहोटी ने दिया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में नरेन माहेश्वरी, पूनम दम्मानी, मनीष बिहानी, शर्मिला बजाज, प्रज्ञा मुंदडा और विजेता मूंदड़ा के संचालन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र व विशेष उपलब्धि प्राप्त युवक युवती एवं बच्चों को प्रशस्ति पत्र और फुलाम गमछा से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के तृतीय चरण में वंदना बिहानी, संगीता पेड़ीवाल और पूजा काबरा के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें भगवान महेश से संबंधित गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। उक्त जानकारी जनसंपर्क सचिव संतोष तापडिय़ा ने दी।
Latest News