निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा किया गया सेवा कार्य
18 जून 2024 को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा शरबत, आम वितरण तथा एक गर्भवती महिला को WATER PITCHER with TWO CANDLES देने का कार्यक्रम ओशो आश्रम के प्रांगण में रखा गया। 65 टोल वासियों को शरबत और आम वितरण किया गया, सिंघिया हनुमान मंदिर में भी 50 टोल वासियों को आम और शरबत वितरण किया गया। मंच की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती गोमती राठी, माहेश्वरी समाज विराटनगर के अध्यक्ष श्री घनश्याम काबरा, युवा मंच विराटनगर के अध्यक्ष श्री अजय राठी, नेपाल राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता पेड़ीवाल, आध्यात्मिक संस्कृति सिद्धा संयोजिका तथा मंच की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजू राठी, संगठन साहित्य समिति संयोजिका श्रीमती किरण अटल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शोभा अटल तथा मंच की बहनों के साथ कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की द्वितीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका परताणी ने सभी का स्वागत करते हुए किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती संजू बाहेती थी।
Latest News