श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा साड़ी वाकेथॉन कार्यक्रम सम्पन्न
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा निर्देशित साड़ी वाकेथॉन के कार्यक्रम में श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर ने संदेश दिया साड़ी ही भारतीय नारी की पहचान है। सब महिलाओं ने एकजुट होकर साड़ी वाकेथॉन की रेली निकाली। डागा चौक हनुमान जी के मंदिर से लेकर महेश भवन तक भजन गाते हुए रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में रेखा लोहिया, चंद्रकला कोठारी, माला लखोटिया, वर्षा दुजारी, लता दम्मानी, हेमलता मोहता, सरला लोहिया, कचन राठी, लता मूधडुा, श्रीयाबाई राठी आदि उपस्थित रहे।
Latest News