माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर ने निर्जला एकादशी पर किया शर्बत वितरण
तापमान का पारा नीचे आने का नाम हीं नहीं ले रहा, बारिश में भी विलंब और सूरज के तेवर यथायत को मद्देनजर रखते हुए माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर ने जनमानस की राहत के लिए ठंडे शर्बत वितरण का चतुर्थ शिविर निर्जला एकादशी के पावन दिवस पर ट्रस्ट क़े प्रधान कार्यालय के प्रांगण और बीकानेर में आयोजित किया। जन साधारण ने ठंडे शर्बत का भरपूर सेवन किया। ट्रस्ट मंत्री नरेन्द्र कुमार बागड़ी के नेतृत्व में व्यवस्थित ढंग से कार्य संपादित करने में गिरधर दास बागड़ी, अरुण बिन्नानी, अनुभव बागड़ी और ट्रस्ट के कर्मचारियों के साथ साथ श्री नागरेश्वर महादेव मन्दिर कमिटी ने विशेष सहयोग दिया। बागड़ी ने बताया कि ग्रीष्म कालीन सेवा के तहत इसी तरह का सेवा कार्य बीकानेर में भी आयोजित किये जा रहे हैं उसके साथ साथ गाय माता एवं अन्य पशु पक्षियों की रक्षार्थ बीकानेर के आस पास की गौशाला एवं गौचर भूमि में पानी के टैंकर से तलाई और कुंडियों की भराई का कार्य भी विगत 2 मास से निरंतर चल रहा है। गौ सेवार्थ पानी की नई कुंडियों, चारे के लिए ठाण का निर्माण श्री मदनमोहन फूभड़ा, कैबकौन इंडिया लिमिटेड, कोलकाता एवं ताप से बचाव के लिए तीन नए शेड का निर्माण कार्य बाहेती परिवार द्वारा संचालित प्रयागदास गीतादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के सहयोग से माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर के तत्वावधान में शोभासर, बीकानेर की गौशाला में करवाया गया है। बागड़ी ने ये भी कहा कि इन सभी सेवा कार्यों में सक्रियता भले ही ट्रस्ट मंत्री की नजर आती हो लेकिन वास्तव में सभी ट्रस्टियों की सलाह सहयोग और विश्वास परोक्ष रूप में सबसे महत्वपूर्ण रहती है, फलस्वरूप सेवा कार्य में सरलता और संगठन को मजबूती मिलती है। इन सभी सेवाओं में दाताओं के सहयोग को नजरंदाज नहीं किया जा सकता, ट्रस्ट पर उनके विश्वास के लिए विशेष आभार प्रगट किया।
Latest News