दुमदुमा माहेश्वरी समाज ने माहेश्वरी वंशोत्पती दिवस महेश नवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया
भगवान महेश के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज के वंशोत्पती दिवस महेश जयंती का पर्व दुमदुमा में हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। दुमदुमा के माहेश्वरी समाज द्वारा मारवाड़ी पंचायती भवन में दिनांक 15/6/2024 को आयोजित महेश नवमी के अवसर पर विशिष्ट व्यवसाई कमल लाहोटी - सपन्नी सरोज लाहोटी ने भगवान महेश की विशेष पूजा अर्चना - करवाई। आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे मुकेश जाजू ने बताया कि इस अवसर पर माहेश्वरी महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन सहित कई धार्मिक कार्य संपन किए गए। वहीं विभिन्न प्रकार के खेल, अंताक्षरी, संगीतमय कुर्सी दौड़ इत्यादि आयोजित किए गए। कमल लाहोटी एवं सरिता लाहोटी सहित समाज बंधुओं द्वारा रुद्राभिषेक पूजन भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमांशी माहेश्वरी, अवनी माहेश्वरी और देवांगी पेड़ीवाल की जोड़ी ने बहुत ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
समारोह में उषा लाहोटी द्वारा माहेश्वरी उत्पत्ति एवं विरासत पर एक बहुत ही तथ्यपरक जानकारी साझा की गई। नैना पेड़ीवाल धानुका द्वारा हम है माहेश्वरी पर एक बहुत ही सुन्दर संगीतमय गीत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उषा लाहोटी एवं श्रद्धा पेड़ीवाल द्वारा आयोजित खेल में विनायक जाजू एवं ममता शारडा ने सहयोग किया। समारोह के दौरान आयोजित खेलों में शालिनी सारडा, संतोष जाजू, मुरली मनोहर लाहोटी एवं आशुतोष पेड़ीवाल विजय रहे। समारोह के अंत में महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिनसुकिया माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश कलंत्री सहित रूपाई, धौला, काकोपथार इत्यादि अंचलों से भी माहेश्वरी समाज के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी जुगल किशोर लाहोटी, वयोवृद्ध महिला मनोहरी देवी लाहोटी, मुरली मनोहर लाहोटी, राधेश्याम चितलांगिया, पुष्पा देवी लाहोटी सहित वरिष्ठ लोगों को दुपट्टा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में कमल लाहोटी, धर्मेंद्र पेड़ीवाल, मुकेश जाजू, प्रदीप लाहोटी, जितेंद्र पेड़ीवाल, श्रीप्रकाश लाहोटी, नीरज माहेश्वरी, अनुज लाहोटी, आशुतोष पेड़ीवाल, देवांश लाहोटी, अमन सारडा, योगेश पेड़ीवाल, कमला लाहोटी, शालिनी सारडा, सुनीता लाहोटी, सरिता लाहोटी इत्यादि के समर्पित प्रयासों से संभव हुआ।
Latest News