माहेश्वरी सभा बठिंडा ने महेश नवमी कार्यक्रम लोहार्गल धाम में मनाया

माहेश्वरी सभा बठिंडा ने नई पहल करते हुए इस वर्ष महेश नवमी कार्यक्रम लोहार्गल धाम में मनाया। संपूर्ण यात्रा अत्यंत आनंदमय रही एवं यात्रा में शामिल अधिकांश लोगों ने प्रथम बार अपने उत्पत्तिस्थल के दर्शन किए। लोहार्गल धाम में स्थापित सूर्य पीठ के पीठाधीश्वर महंत स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज, माहेश्वरी माताजी मंदिर के पुजारी जी आदि से मिलकर हमारी उत्पत्ति के बारे में प्राचीन इतिहास की जानकारी एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। लोहार्गल में नवनिर्मित माहेश्वरी भवन में रहने की उत्तम व्यवस्था रही, अभी वहा पर माहेश्वरी समाज की सभी गोत्र/खांप के कुलदेवियों का एक भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ है, जिससे की सभी कुलदेवियों के दर्शन एक साथ करने का सौभाग्य भी मिलने लगेगा। देश भर में पहली बार ऐसी अनूठी शुरुआत करने का कार्य माहेश्वरी सभा बठिंडा ने किया, इसकी संपूर्ण प्रदेश एवं देश भर से भी बधाई प्राप्त हुई है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन