श्रीबालाजी (नागौर) में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया


श्रीबालाजी (नागौर) में महेश नवमी के उपलक्ष्य में सुबह सत्यनारायण जी के मंदिर में शिव अभिषेक व आरती हुई। तत्पश्चात शाम को माहेश्वरी भवन में महिलाओं द्वारा माहेश्वरी युवा संगठन की सहभागिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और महिलाओं, लड़कियों और लड़कों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। यह पहला अवसर था जब महिलाओं ने सक्रिय रूप से उत्साहित हो कर आयोजन में भाग लिया। समाज के वयोवृद्ध सदस्यों को दुशाला ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। शाम को समाज का प्रीति भोज हुआ

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन