माहेश्वरी महिला मंडल छर्रा द्वारा महेश नवमी धूमधाम से मनाया गया
महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल छर्रा द्वारा वीएम गार्डन में भव्य आयोजन किया गया। सभापति सुशीला माहेश्वरी ने माल्यार्पण कर भगवान महेश का आह्वान किया, मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव श्रीमती मनीषा राठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि सत्कार की रस्म हुई, साथ ही जिलाध्यक्ष अंजलि माहेश्वरी व नूपुर माहेश्वरी ने मंच संचालन किया। चाय पर चर्चा (नाटिका) के माध्यम से साइबर क्राइम के प्रति सतर्क किया गया। फिशिंग, हैकिंग के खेल समझाएं, डिजिटल दुनिया के खतरे बताएं, वेजिटेबल ज्वेलरी मेकिंग, फैंसी ड्रेस, जल संचय पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सचिव रेखा माहेश्वरी ने किया मुख्य अतिथि मनीषा राठी का परिचय पत्र वाचन किया। अध्यक्ष भारती माहेश्वरी ने प्रादेशिक व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने लिए सभी से निवेदन किया। कोषाध्यक्ष अंजू माहेश्वरी ने सबका आभार जताया। इस मौके पर प.उ. प्रदेश माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी, छर्रा समाज अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, मंत्री अनुज लाहोटी, कोषाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, निरुपमा मूंदडा, नीरेश माहेश्वरी, उर्मिला, नीमा, सीमा, पूर्ति, प्रिया, दिप्ती, बबिता, श्वेता, कुमकुम, नीतु, प्रियंका,जूली आदि मौजुद रहे। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News