हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित
हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा सत्र 2023-26 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक दिनांक 17 अगस्त 2023 को VEG PARK (Shanbagh) बशीरबाग में संपन्न हुई। भगवान महेश पूजन एवं महेश वंदना से बैठक की शुरूआत हुई। सर्वप्रथम गत बैठक से इस बैठक में जिन समाज बंधुओं का निधन हुआ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 1 मिनिट का मौन रखा गया। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी एवं कार्य करने सदस्य जिला सभा द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। अध्यक्ष भगवान पंसारी ने गत बैठक की कार्यवाही की स्वीकृति ली एवं सत्र 2023-26 की कार्यप्रणाली दीं। मंत्री राजेश मालपानी ने उक्त कार्यवाही का विश्लेषण देते हुए सभी समाज बंधुओं को तेलंगाना सरकार द्वारा प्रदत्त ईडब्ल्यूएस और कास्ट सर्टिफिकेट की जानकारी दी। दक्षिणांचल चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश मोदानी, मुख्य चुनाव अधिकारी संजय लाहोटी, सह चुनाव अधिकारी भगवानदास सारडा एवं भगवानदास कासट द्वारा नवनिर्वाचित पदाधकारियों को निर्वाचन पत्र का वितरण किया गया, जिसमें अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, कोषाध्यक्ष पंकज मनियार, उपाध्यक्ष पवन मंत्री, वेणुगोपाल लोया एवं राजेश करवा, संयुक्त मंत्री राजेश बजाज, आनंदकुमार राठी व आनंद लखोटिया, संगठन मंत्री पंकज नावंदर, प्रचार मंत्री महेश (लड्डू) बंग, कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा एवं शिवरतन बंग रहे। कार्यसमिति सदस्य श्री रमेश परतानी ने कहा की महासभा के निर्देशानुसार हमें सभी जिलो के क्षेत्रों में बाल संस्कार शिविर का आयोजन महिला एवं युवा संगठन को सम्मिलित करके करना अनिवार्य है। महासभा कार्यसमिति सदस्या श्रीमती भगवती देवी बल्दवा ने महासभा द्वारा संचालित सभी ट्रस्टों द्वारा प्रदत्त लाभों की जानकारी प्रस्तुत की। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल उपसभापति श्री अरूण कुमार भांगडिय़ा का सम्मान अध्यक्ष भगवान पंसारी एवं मंत्री राजेश मालपानी एवं कोषाध्यक्ष पंकज मनिहार ने किया। तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष श्री कैलाश डालिया एवं महामंत्री ष्ट्र कन्हैयालाल राठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। निवर्तमान अध्यक्ष श्री गोपाललाल बंग ने बैठक में पधारे सभी सदस्यो को धन्यवाद ज्ञापन दिया। बैठक के अंत में सभी सदस्यो एवं आमंत्रित अतिथियो ने शपथ ग्रहण किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दक्षिणांचल चुनाव प्रभारी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। मंच संचालन कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा ने किया। यह जानकारी प्रचार मंत्री महेश (लड्डू) बंग ने दी।
Latest News