खूंटी एवं मुरह (रांची) में मनाया गया महेश नवमी महोत्सव
झारखंड की राजधानी रांची से करीबन 45 किलोमीटर दूर खूंटी एवं मुरहू में माहेश्वरी समाज के 10 परिवार बसते हैं। 5157 वां माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस खूंटी मुरहू के समस्त परिवार ने मिलकर काफी धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर प्रात: सभी परिवार के सदस्यों ने शिवालय में जाकर सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना की। इसके बाद सेवा कार्य किया। सदर अस्पताल, मातृ शिशु अस्पताल में जाकर 100 मरीजों के बीच फल, जूस और बिस्कुट का वितरित किया। समाज के इस विशेष आयोजन में श्री गोवर्धन शारदा, श्री नंदकिशोर सोमानी, श्री श्याम सुंदर साबू, श्री राजकुमार सोमानी, श्री ओम प्रकाश भाला, श्री श्रीप्रकाश भाला, श्री जयप्रकाश भाला, श्री बजरंग लाल बाहेती, श्री माधव भाला, श्री मनीष सोमानी, श्रीमती सरोज माहेश्वरी, श्रीमती मोनिका भाला एवं श्रीमती बीना भारती का सहयोग रहा।
Latest News