लक्ष्मणगढ़ में भगवान महेश की पूजा अर्चना व मिल्क रोज वितरण कर मनाई महेश नवमी
लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में महेश नवमी समारोह बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक रामस्वरूप सोमानी ने बताया कि माहेश्वरी भवन में सुबह भगवान महेश व माता पार्वती की समाज के समस्त माहेश्वरी बंधुओ ने पूजा अर्चना करके भगवान महेश को रिझाया व समाज के कवि सुरेश बांगड़ सनातनी ने स्वरचित प्यारों लक्ष्मणगढ़ कृति सुनायी। तत्पश्चात सभी ने अल्पाहार किया। इसके पश्चात चौपड़ बाजार में आइसक्रीम युक्त मिल्क रोज का वितरण आम नागरिकों को किया गया। गर्मी के मौसम में सभी नागरिकों ने बहुत आनंद लिया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार सोमानी मंत्री प्रेम प्रकाश सोमानी, कोषाध्यक्ष विष्णु कांत काबरा, जुगल किशोर काबरा, विष्णु प्रसाद काबरा, जयप्रकाश सोमानी, राधेश्याम सोमानी, अंजनी काबरा, आनन्द सोमानी, श्याम सुंदर मूंदडा, डॉ. प्रकाश मूंदडा, सुरेश काबरा, दिव्यम सोमानी, राजकुमार पटवा, हिमांशु चितलांगिया, वैभव चितलांगिया, लक्ष्मी सोमानी, संतोष काबरा, सविता लढा, माया काबरा, सोनू सोमानी, रेखा सोमानी व नगर पालिका उपाध्यक्ष बनवारी लाल पांडे, सुभाष जोशी, पवन गोयनका, निशांत गोयनका, संदीप बजाज, प्रमोद मंगलूनावाला, महेश जालान, विनोद बादूसरिया, सज्जन शर्मा, प्रमोद पारीक, महेश पारीक, नवीन शर्मा, दीनदयाल माली, पवन तोलानी, बबलू पांडे, गणेश सोनी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Latest News