विश्व रक्तदाता दिवस पर मदन लाठी जलगांव का 88 वां रक्तदान

14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिल्हाधिकारी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम जिल्हाधिकारी एवं इंडीयन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री आयुष प्रसाद और इंडीयन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री गनी मेनन एवं गांधी रिसर्च फाउंडेशन के सहकारी श्री मदन रामनाथ लाठी ने अपना 88वां रक्तदान किया।
इंसान के जीवन में आने और स्वच्छ रक्त दान करके भगवान का प्रिय बनने के लिए रक्तदान सबसे अच्छा दान है, यह आदर्श वाक्य भोकर के तापी नदी के किनारे लगत भोकर गांव में एक गरीब किसान के घर जन्मे सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मदन रामनाथ लाठी का है। एक नियमित रक्तदाता है जो डॉक्टर की सलाह के अनुसार हर तीन महीने के बाद रक्तदान करते है। 15 मार्च 2024 को पिंजरा रक्तदान मदन लाठी ने अपना 87वां रक्तदान पूरा किया। वह कई दिनों से डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से हर तीन माह बाद रक्तदान कर रहे हैं। अब तक, उन्होंने विभिन्न अवसरों (2 जनवरी 2022 महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिन, 1 मई 2022 महाराष्ट्र कामगार दिन, 15 अगस्त 2022 आजादी का महोत्सव, 5 जून 2023 जागतिक पर्यावरण दिन, 14 नवम्बर 2023 चाचा नेहरू दिन ऐसे कई विभिन्न अवसरो पर) पर रक्तदान किया है और पहले कोरोना काल के दौरान प्लाज्मा डोनेशन दो बार किया, जो की पहला प्लाज्मा उन्होंने 20 नवंबर 2020  और दुसरा प्लाज्मा उन्होंने 12 दिसंबर, 2020 के दिन पुना के पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका के वाय सी एम अस्पताल में किया। उनके महान कार्य को देखते हुये महाराष्ट्र माहेश्वरी युवा संगठन, खान्देश मित्र मंडल जुनी सांगवी, माहेश्वरी समाज न्यु सांगवी, माहेश्वरी समाज पिंपरी चिंचवड, श्री श्वेत श्वेता यन हाउसिंग सोसायटी न्यु सांगवी पुना, कलाकुंज पुरस्कार 2023 नासिक, वसुधिनी पुरस्कार जामनेर, लाठी कुलस्वामिनी जलगांव और विभिन्न संस्थाओं ने उन्हे कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित भी किया।
1 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविन्द जी का 76 वा जन्मदिन और मदन लाठी का 76 वा वे रक्तदान 1 अक्टुंबर 2021 को किया, एक संयोग हुंआ। उस समय राष्ट्रपति के निजी सचिव ने मेल के माध्यम से मदन लाठी को ये उपक़म के लिए उनको बधाई दी। 2019 में हमारे देश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन जी ने ये रक्तदान करने का अभिनंदन किया। लोगो को मोटीवेट करने की सलाह दी और उसके साथ साथ महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न सचिवों ने इस उपक्रम के लिए बधाई दी। आगे भी मदन लाठी ने विभिन्न अवसरों पर और नियमित तीन माह के बाद और डॉ. के सलाह से रक्तदान उनके उम्र 65 साल तक रक्तदान करते रहेंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन