माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा आरओ युक्त वाटर कूलर लगाया गया

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा दिनांक 15 जून, 2024 को जनसाधारण के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद में वाटर कूलर (ठंडे पानी पीने की मशीन) लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव श्रवण मीमाणी, माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सह सचिव श्री रामनिवास भूतड़ा, माहेश्वरी मंडल के सह सचिव श्री राकेश सोनी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉक्टर अरुण माहेश्वरी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री सुशील सोमानी, श्री मांगीलाल बिहानी, श्री नंदलाल चांडक, श्री विपिन कुमार मल, श्री देवेश चांडक, श्री विमल खंडेलवाल, माहेश्वरी महिला मंडल की सचिव श्रीमती ममता भट्टड़, श्रीमती नीतू भूतड़ा, श्रीमती आशु झंवर, श्रीमती संगीता केला ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (डबुआ कॉलोनी) पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, अत: यह व्यवस्था होने पर वहां के स्टाफ और आने वाले मरीजों को बहुत ही फायदा होगा। यह कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है क्योंकि जरूरतमंद की सहायता ही परम धर्म है और समाज की सेवा करने का अवसर अपना ऋण चुकाने का मौका देता है। समाज के सभी बंधुजन से सविनय आग्रह है कि इस तरह की सेवाओं में आर्थिक सहयोग दे एवं इस तरह की सेवा के कार्य होते रहने चाहिए ताकि सभी जरूरतमंद की सहायता हो सके।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन