छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सम्पन्न हुआ जीवनसाथी चयन 2024

विवाह कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं बल्कि जिन्दगी का एक महत्वपूर्ण व आवश्यक संस्कार है। हमें जीवनसाथी चयन करते समय अपना दृष्टिकोण भी उसी अनुरूप रखना होगा। घटते दायरे और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं से आ रही अनेक परेशानियों व कठिनाईयों पर अपने स्पष्ट विचार रखते हुए उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि सभापति श्री संदीप काबरा ने उनके सम्भावित समाधान को भी समाज, प्रत्याशियों व अभिभावकों के समक्ष रखा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के आतिथ्य में 1 एवं 2 जून को पृथ्वी पैलेस, दुर्ग मे जीवनसाथी चयन - माहेश्वरी विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कमल किशोर बियानी, दुर्ग व सहसंयोजक ओमप्रकाश टावरी, दुर्ग थे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रभारी व सम्पादक परिचय पुस्तिका राजकुमार गाँधी, दुर्ग एवं जगदीश चाण्डक, दुर्ग थे। सम्मेलन मे छग, विदर्भ-महाराष्ट्र, मप्र, ओडि़सा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश सहित देश के सभी क्षेत्रों से 580 युवक युवतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। जिसमें 300 से अधिक ने सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी। साथ ही सम्मेलन के दिन भी 35 से अधिक प्रत्याशियों की उपस्थिति के साथ स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में 335 से भी अधिक प्रत्याशी अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र 1 जून को हुआ जिसके विशिष्ट अतिथि उपसभापति मध्यांचल अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा श्री विजय राठी, महामंत्राणी अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन श्रीमती ज्योति राठी, संयुक्त मंत्री सभापति कार्यालय अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा श्री नारायण राठी, बधाई संयोजक महासभा विवेक मोहता उपस्थित थे। स्वागत अध्यक्ष वि_ल भुतड़ा, दुर्ग ने कार्यक्रम के अनेक उद्देश्यों में से 1 महत्वपूर्ण उद्देश्य विवाह सम्बन्ध में आ रही संवाद की कमी को दूर करना पर प्रकाश डालते हुए आयोजन से जुड़े समस्त समाजजन का अभिनंदन व स्वागत किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए जीवनसाथी चयन - 2024 कार्यक्रम की पिछले चार महीनों से हो रही तैयारियों को संक्षेप में बताया व पूरे मन से दिन-रात लगे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। 
सभापति श्री संदीप काबरा द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करवाए हुए प्रत्याशियों के संकलित बायोडाटा की परिचय पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस परिचय पुस्तिका को उपस्थित सभी प्रत्याशियों व उनके अभिभावकों सहित संगठन पदाधिकारियों को उपलब्ध करवाया गया। उद्घाटन सत्र का मंच संचालन पल्लवी टावरी ने किया। 
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अहमदाबाद से पधारे मोटिवेशनल वक्ता एवं काउंसलर परीक्षित जोबनपुत्रा ने अच्छे जीवन साथी का चुयन कैसे करें? विषय पर अनेक उदाहरणों के माध्यम से अपनी बात को समझाया। उन्होंने गहराई व बारीकी से जीवन में विवाह एवं जीवनसाथी के महत्व पर अपनी बात रखी। 
तीसरे सत्र में कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रत्याशियों का बायोडाटा LED स्क्रीन पर प्रस्तुत किया गया, इस सत्र के संयोजक सीए अजय सोमानी एवं गगन लढ्ढा थे।  
चतुर्थ सत्र में माहेश्वरी महिला मण्डल दुर्ग द्वारा प्रत्याशियों हेतु परिचय पर्व Lets know each other, Games & Entertainment का आयोजन किया गया। जिससे प्रत्याशी बहुत ही सहजता से आपस में मिलकर अपने परिचय को बढ़ाया। इस कार्यक्रम की संयोजक अध्यक्ष, महिला मण्डल दुर्ग नीतू गाँधी, सचिव अंजली लखोटिया व उनकी दुर्ग महिला मण्डल की टीम व दुर्ग युवा संगठन के साथी थे। 
अगले दिन 2 जून को प्रथम सत्र में सीए कविता लोया नागपुर ने करियर एवं पारिवारिक जीवन के संतुलन विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने समय प्रबंधन, प्राथमिकताओं एवं जीवनसाथी से उम्मीदों पर अपने विचार रखें। संयुक्त मंत्री नारायण राठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा ने श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के आतिथ्य में जीवनसाथी चयन 2024 का यह कार्यक्रम तीसरी बार किया है। इसके पूर्व 2018 में यह आयोजन जनवरी 18 व दिसम्बर 18 माह में हुआ था। उन्होंने कहा की समाज संगठन के माध्यम से विवाह सम्बन्ध जोडऩे हेतु नए मध्यस्थ तैयार करना, आपसी संवाद व जीवनसाथी चयन कैसे करे इस विषय पर लगातार सटीक मार्गदर्शन निश्चित ही माहेश्वरी समाज हेतु उपयोगी होगा। इस सत्र का संचालन मेघा राठी, दुर्ग ने किया। 
दूसरे एवं तीसरे सत्र में 350 से अधिक युवक, युवतियां एवं उनके परिवार जनों ने समन्वय समिति के माध्यम से आपस मे मेल मिलाप किया एवं मंत्रणा कक्ष में व्यक्तिगत चर्चा कर अपने अपने सम्बन्धों की बात को आगे बढ़ाया। कुंडली मिलान के लिए मौके पर ही पंडित एवं कंप्यूटर की व्यवस्था थी। पृथक मंत्रणा कक्ष में नि:संकोच होकर घरेलू वातावरण में सहजता से परिवार एवं प्रत्याशी आपस मे मिले। आंकलन है कि 2000 से भी अधिक ऐसी व्यक्तिगत चर्चाएं हुई। आयोजन समिति के पास आई जानकारी अनुसार 50 से भी अधिक सम्बन्ध निर्णायक मोड़ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 
आयोजन व आतिथ्य समिति सम्मेलन के पूर्व ही पंजीकृत 2 प्रत्याशियों के आपस में ही संबंध हो जाने से उत्साहित थी। परन्तु जीवनसाथी चयन 2024 कार्यक्रम में भीषण गर्मी के बाद भी आशा से अधिक प्रत्याशी एवं उनके अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति मिली जिसने आयोजन व आतिथ्य समिति के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। 
उपस्थित अनेक अभिभावकों ने कहा कि जीवनसाथी चयन हम अभिभावकों की चिंता को समझते हुए हमारे लिए बहुत सी उम्मीद लेकर आया है। जीवनसाथी चयन कार्यक्रम की परिचय पुस्तिका पूरे 2 साल व उससे भी अधिक समय तक उपयोगी साबित होगी।
प्रत्याशियों एवं अभिभावकों के सर्वसुविधासयुक्त आवास एवं भोजन की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क थी। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा, स्वागत अध्यक्ष वि_ल भूतड़ा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामरतन मूंधड़ा, प्रदेश मंत्री नंदकिशोर राठी, संगठन मंत्री गजेन्द्र चाण्डक, अर्थमंत्री सीए मनोज राठी, संयोजक कमलकिशोर बियानी, सहसंयोजक ओमप्रकाश टावरी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रभारी एवं सम्पादक परिचय पुस्तिका राजकुमार गाँधी दुर्ग, सहमंत्री जगदीश चाण्डक दुर्ग, अध्यक्ष श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग अशोक राठी, सचिव डॉ. शंकर दम्मानी, ऑनलाइन पंजीयन से लेकर परिचय पुस्तिका की प्रिंटिंग, आवास, भोजन, कार्यक्रम पंजीयन, प्रचार प्रसार, समन्वय समिति की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत कर समाज उपयोगी इस कार्यक्रम को यह स्वरूप दिया है। अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ महिला संगठन शशि गट्टाणी व महामंत्री रुपा मूंधड़ा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ युवा संगठन नरेश चाण्डक व महामंत्री राहुल राठी उपस्थित थे। प्रदेश सभा पदाधिकारी उपाध्यक्षगण रमेश केला, डॉ. रमेश भट्टड़, रामकिशन माहेश्वरी, संयुक्त मंत्रीगण अजय सारडा, ओमप्रकाश टावरी कोण्डागाँव, जि़लाध्यक्षगण देवरतन तापडिय़ा दुर्ग जिला, पवन करनानी रायपुर जिला, अनिल चाण्डक बिलासपुर जिला, राजेन्द्र गाँधी बस्तर जिला, श्रीकिसन सारडा धमतरी जिला, गोविंद मालानी राजनांदगांव जिला व सभी जिला सचिव, सभी स्थानीय संगठन अध्यक्ष सचिव, महिला संगठन पदाधिकारी, युवा संगठन पदाधिकारी, भोजन व्यवस्था चैनसुख भट्टड़, अमरचंद गाँधी, नंदकिशोर चाण्डक व टीम आवास व्यवस्था मुकेश मनमोहन राठी, महेंद्र भुतड़ा, आजाद चाण्डक, गोपाल राठी व टीम, प्रचार प्रसार राकेश चाण्डक व टीम, स्पॉट पंजीयन सन्तोष चाण्डक, प्रदीप लाखोटिया एवं टीम, प्रत्याशी उपस्थिति पंजीयन में महिला मण्डल दुर्ग की टीम, साथ ही बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाज जनों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया। 
  छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे देश से आयोजन व आतिथ्य समिति को कार्यक्रम के सम्बन्ध में सकारात्मक सन्देश प्राप्त हो रहे हैं। आयोजन समिति व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा ने कहा कि यथासम्भव आवश्यकता अनुरूप समाज उपयोगी आयोजन भविष्य में भी किये जायेंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन