सीकर माहेश्वरी समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

महेश नवमी महोत्सव के सात दिवसीय आयोजन के तहत को माहेश्वरी समाज का रक्तदान शिविर लगा। जिसमें 400 युवाओं ने रक्तदान किया। समाज सचिव गिरीश सोमानी ने बताया कि स्व. श्याम सुंदर बियाणी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में सर्व समाज के लोगों ने सहयोग किया। समाज अध्यक्ष पन्नालाल सारडा, सतीश बियाणी, महेश होलानी, श्रीगोपाल सोमानी, मणिशंकर काबरा, दिनेश बियानी, मंच अध्यक्ष अभिषेक तापडिय़ा, मनोज सोढानी, आलोक बियाणी, महेश काबरा, विष्णु काबरा ने भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। युवा मंच सचिव नितेश काबरा ने बताया कि शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में डॉ. जीएल राठी, शेर सिंह सुंडा, बीएल मील ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर प्रमाण पत्र वितरित किए। महेश काबरा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए पहुंचे। मित्तल ब्लड बैंक, जैन ब्लड बैंक, शेखावाटी ब्लड बैंक एवं श्री कल्याण ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। राजकुमार धुत ने सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में मंच के सदस्य सौरभ बियाणी, रघुराज सारडा, मयंक सोमानी, ऋषिकेश मूंधड़ा, चिराग काबरा, सुरेश मालपानी, मारुति नंदन सोमानी, शुभम मालपानी, ऋषिकेश, सुनील धूत, शशि धूत, स्वाति काबरा, संतोष बियानी, नविता बियानी, सोनल सोढानी, संगीता चांडक आदि मौजूद रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन