सिरपुर कागजनगर माहेश्वरी समाज के नेतृत्व में एक कदम समाज सुधार की ओर कार्यक्रम आयोजित
सिरपुर कागजनगर माहेश्वरी समाज के नेतृत्व में एक कदम समाज सुधार की ओर कार्यक्रम कि पहल का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम मे कागजनगर माहेश्वरी समाज का सम्पूर्ण समर्थन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में अरुण भागडिया, श्रीमती भगवती बलदेवा एवं रमेश परतानी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। रमेश परतानी एवं भगवती बलदेवा ने अपने सम्मोहन वाणी से सभी उपस्थिति सभी श्रोताओं को सम्मोहित कर दिया।
कागजनगर के माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शंकरलाल फोफलिया एवं पूरे समाज के नेतृत्व में समाज सुधार की ओर बढ़ते हुए 2/6/2024 से पाबंदी लगाई गई है - (1) प्रीवेडिग शुटिंग, (2) विवाह समारोह मे बान एक रूप में केवल एक सौ रूपये लेना (३) सगीत सध्या मे नेक देने पर मनाही (4) देखा देखी कर शादी विवाह समारोह मे अनगिनत व्यजनो पर रोक केवल 21 आईटम ही बनाये (5) विवाह में पुरुष कोरीयोग्राफर पर रोक (6) महिलाओं को पेचा या पगड़ी बांधने पर पाबंदी (7) बारात एवं निकासी में सडको पर नृत्य पर रोक
इस कार्यक्रम मे माहेश्वरी समाज के जिलाधिकारी एवं आंध्र तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष कैलाश डालिया, मंत्री कमाया लाल राठी एवं आंध्र तेलंगाना माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी आदि पदाधिकारियों ने शिरकत की और अपने उद्घोष मे समाज सुधारीकरण विषयों पर सभी पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
सिरपुर कागज नगर के माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शंकर लाल फोफलिया, मंत्री द्वारका दास झंवर, कोषाध्यक्ष पंकज असावा, उपाध्यक्ष श्याम असावा,
सहमत्री वेणु गोपाल लाहोटी एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोज सोमानी, शशि लोया, देवकिशन असावा, गोपाल सोनी, विवेक बजाज, श्याम सोनी, पुनीत मूंदड़ा, उमेश बंग, अरुण लोया, राहुल जाजू, धीरज राठी, गिरिराज मंत्री एवं माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्ष विष्णुकनता लोया, मंत्री सरिता बजाज, कोषाध्यक्ष सरिता असावा एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की मौजुदगी एवं सिरपुर कागज नगर के माहेश्वरी समाज के सभी सदस्यों एवं आस पास के 14 गांव एवं शहरों से माहेश्वरी बंधु उपस्थित रहे।
Latest News