वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना का 31वा वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित

राकेश करवा, डेगाना Mon, 03-Jun-2024
डेगाना के सदर बाजार स्थित वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर परिसर में 31वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राकेश करवा ने बताया कि मंदिर स्थापना को 30 वर्ष पूर्ण होने पर 31वें प्राकट्य उत्सव मोहत्सव के रूप में मनाया गया। दो दिवसीय महोत्सव के तहत 17 मई को प्रात 5 बजे भगवान का पंडित उमाशंकर जी वैदिक मंत्रों उच्चारण से अभिषेक कराया गया। उसी दिन रात्रि 8 बजे से मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विजय शर्मा दिल्ली ने सर्वप्रथम महाराज गजानंद आयो जी... बालाजी को लाड़ लडावे.... कीर्तन की रात बाबा आज थाने आणु हे....एक से एक बढ़कर  भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो गए। मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव के दूसरे दिन सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हुए। भगवान को विभिन तरह के बने पकवानों का भोग लगाया गया व महाआरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। दो दिवसीय महोत्सव को लेकर संपूर्ण परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मंदिर में भगवान बैंकटेश की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। मंदिर के व्यस्थापक बैधनाथ करवा ने बताया कि 18 मई शनिवार शाम 5 बजे भगवान की सवारी व भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जो शहर के सदर बाजार, रेलवे स्टेशन, धोबी गली, मीडिल स्कूल, श्री राम चोराहा, गायत्री मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, पिपली बाले बालाजी मंदिर होते हुए मंदिर पहुँची। प्रभु की सवारी व शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर शहर वासियों ने स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में भक्तों के द्वारा जगह जगह शीतल पेय की व्यस्था की गई। इस भव्य शोभायात्रा में महिलाओं ने एक ही कलर की साड़ी पहने हुए ही कीर्तन करते चल रहे थी। शोभा यात्रा में महिलाओं व पुरूषो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर पंडित उमाशंकर, गोविंद बजाज, नारायण दास राठी, गोपाल करवा, रामअवतार करवा, शिवराज चांडक, ओमप्रकाश मालू, अशोक करवा, कृष्णवतार हेड़ा, सर्वशर मानधना, मनोज मितल, मनोज सारडा, द्वारकाप्रसाद हेडा, वासु करवा, सुरेश हेडा, रजत मालू, अतिराज मालपानी, विनोद सारडा, रमेश हेडा, कैलाश भूतड़ा, नंद किशोर तोषनीवाल, राजेश तापडिय़ा, पवन सोमानी सहित भक्तगण मौजूद मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन