महिलाओं को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई - राशि माहेश्वरी
सामर्थ्य सोसायटी बून्दी द्वारा माटूंडा रोड पर बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को मासिक धर्म के संबंध में युवा लड़कियों की धारणाओं, प्रथाओं और चुनौतियों के लिए जागरूक किया। सोसायटी अध्यक्ष राशि राशि माहेश्वरी ने बताया कि विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस जिसे मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में जागरूकता लाना तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की उचित प्रथाओं को बढ़ावा देना है। राशि माहेश्वरी ने बताया कि आज भी कई महिलाएं सैनिटरी पैड की जगह घर में बने एब्जॉबेट या कपड़े का इस्तेमाल करती है। जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बस्तियों में रहने वाली लड़कियां आज भी मासिक धर्म के बारे में जागरूक नहीं है। मासिक धर्म के बारे में बस्तियों में रहने वाली लड़कियों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और सहायता की पहुंच असमान है। इस कारण वह मासिक धर्म के बारे में चर्चा करने के लिए शर्मिंदगी महसूस करती है। सोसायटी द्वारा सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई साथ ही उन्हें मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश की।
Latest News