भामाशाह की पहल - 1 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन

जोधपुर के चोखा गांव के नयापुरा स्थित कालबेलिया बस्ती में राजकीय प्राथमिक स्कूल के बच्चों को धूप में पेड़ के नीचे पढ़ते देखा तो भामाशाह ने संकल्प लिया कि अब इन बच्चों को शिक्षा के लिए संघर्ष नहीं करने देंगे। भामाशाह दामोदर दास मूंदड़ा ने अपनी पत्नी तारा मूंदड़ा के नाम से विद्यालय भवन बनाने की ठानी। इस पर एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। नई बिल्डिंग की नींव का मुहूर्त किया गया। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल भवन का निर्माण पूरा करवाकर बिल्डिंग स्कूल प्रशासन को सौंप दी जाएगी। नींव का मुहूर्त भामाशाह दामोदर दास मूंदड़ा, अजय मूंदड़ा, पंकज मूंदड़ा व परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीबीईओ मूलसिंह चौहान, यूसीईईओ व प्रधानाचार्य संगीता अरोड़ा, पीईओ मनीषा नागौरा, एसएमसी अध्यक्ष हेमनाथ, नक्शा नवीस व वास्तु मार्तण्ड जसराज सुथार, सहयोगकर्ता व्याख्याता नारायणराम, पंशि हुकमाराम पालीवाल सहित कई लोग मौजूद थे। अध्यक्ष हेमनाथ ने बताया कि हमारी बस्ती के बच्चे इस विद्यालय में पढ़ते हैं जो पीईओ राउमावि चौखा के अधीन आता है। इस विद्यालय में कक्षा कक्षों का अभाव होने के कारण बच्चों को पेड़ों के नीचे या धूप में पढऩा पड़ता है। यह स्थिति देखकर यूसीईईओ संगीता अरोड़ा ने भामाशाहों से संपर्क किया और उन्हें विद्यालय के लिए भवन तैयार करने के लिए प्रेरित किया। दामोदर दास मूंदड़ा ने स्वयं के खर्च से पूरा भवन बनाकर देने को तैयार हो गए। लेकिन यहां भूमि आवंटित नहीं थी और न ही पट्टा बना हुआ था। फिर जेडीए से पट्टा प्राप्त करने में सफलता हासिल हुई। भामाशाह के द्वारा भवन निर्माण करने व विद्यालय नामकरण भामाशाह के नाम करने की स्वीकृति देते हुए प्रस्ताव सीबीईओ कार्यालय केरू को भेजा गया। स्कूल भामाशाह दामोदर दास मूंदड़ा ने बताया कि उनकी पत्नी तारा मूंदड़ा के नामकरण से विद्यालय भवन बनाया जाएगा। जिसे जल्दी ही ग्रीष्मावकाश के बाद तैयार कर विभाग को सौंप दिया जाएगा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन