हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर माहेश्वरी प्रादेशिक सभा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित
सम्पूर्ण उत्तर भारत में भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा ने रविवार, दिनांक 26.05.2024 को सत्र की तृतीय कार्यसमिति की बैठक वर्च्युअल आधार पर आयोजित की। बैठक में प्रदेश के 40 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव श्री जगदीश जी मंत्री ने किया। बैठक का प्रारम्भ दिवंगत बंधुओ को श्रद्धांजलि अर्पित करने व पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि/पारित के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री के उद्बोधन से हुई। श्री कलंत्री ने सत्र के प्रारम्भिक लगभग एक वर्ष में हुए कार्यकलापो का उल्लेख किया। उन्होने महासभा के दिशानिर्देशों से सभी को अवगत कराया। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में किये गये भ्रमण विशेषकर पानीपत और अमृतसर भ्रमण के अनुभव सभी के साथ साझा किये गये। भविष्य में भी ऐसे भ्रमण जारी रहेंगे और सदस्यों की किसी भी प्रकार की परेशानियों व संदेहों को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया गया। प्रत्येक जिला सभा का अपना एक भवन हो ऐसा आह्वान किया। सभी जि़लासभा अपने क्षेत्र में निवासित सभी बंधुओ का पंजीकरण नियमित रूप से महासभा के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण पोर्टल में पूर्ण करने पर जोर डाला। वर्तमान में इस कार्य की प्रगति पर संतोष जाहिर किया गया और इस कार्य में अपने उल्लेखनीय सहयोग के लिये श्री अजय गट्टानी की प्रशंसा की गयी। श्री कलंत्री ने तकनिकी क्षेत्र में महत्वपुर्ण योगदान के लिये श्री महेश जाखेटिया का विशेष रूप से उल्लेख किया। श्री जाखेटिया महासभा की तकनिकी समिती के सदस्य हैं और उनके द्वारा किये गये कार्यों का समाज को काफी लाभ पहुंचा है। आह्वान किया गया कि आगामी 15 जून को महेश नवमी पर्व को एक त्यौंहार के रूप में धूमधाम से मनाया जाये तथा अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम की सूचना पत्रिका के माध्यम से दे। श्री कलंत्री ने यह भी सूचित किया कि प्रदेश में संगठन के अधिक विस्तार हेतु एक बैठक हिमाचल प्रदेश में आयोजित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिये उन्होने श्री श्रीकांत बाल्दी (IAS), जो शिमला में निवास कर रहे हैं, से सम्पर्क में हैं और शीघ्र ही कार्यक्रम साकार होने की सम्भावना है।
फोर्टिस होस्पिटल में कैंसर रोग निवारण में दक्षता प्राप्त डॉक्टर वेदांत काबरा जो महासभा की समिती के सदस्य हैं ने सदस्यों को अवगत कराया कि देश में स्थित सभी फोर्टिस होस्पिटल में उन्होने सदस्यों के लिये उपचार हेतु डिस्काउंट का प्रबंध करवा दिया है तथा सभी को अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सदस्यों ने डॉक्टर वेदांत का आभार व्यक्त किया।
महासभा में प्रदेश से कार्यसमिती सदस्य श्री अशोक सोमानी ने सदस्यों से आह्वान किया कि हमें निरंतर जन उपयोगी कार्यो को नि:स्वार्थ भाव से करते रहना है जिससे माहेश्वरी समाज एक उच्च समाज सेवी जाति के नाम से जानी जाये। सभी से प्रादेशिक ट्रस्ट में भरपुर योगदान का संकल्प लेना चाहिये जिसके माध्यम से अधिक से अधिक सेवा कार्य का सम्पादन किया जा सके। सदस्यों से आह्वान किया गया कि अपने आप को उच्च श्रेणी का कार्यकर्ता सिद्ध कर प्रदेश से महासभा में पद प्राप्त कर जन सेवा करे।
राष्ट्रीय युवा संगठन के संगठन मंत्री श्री आशीष शारदा ने अवगत कराया कि सत्र के प्रारम्भिक 9 महिनो में युवा संगठन ने देश में नौ युवा संगठन स्थापित कर एक कीर्तिमान बनाया है। श्री आशीष के इस उल्लेखनीय कार्य को धन्यवाद के साथ आग्रह किया गया कि वे अधिक से अधिक सदस्यों का पंजीकरण महासभा के समाजिक-आर्थिक पोर्टल में करवाने के लिये भी युवा संगठन का सहयोग दे।
प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष श्री सन्योग माहेश्वरी ने युवा संगठन द्वारा सम्पादित किये गये विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। श्री सन्योग की कार्य क्षमता व कुशल नेतृत्व के कारण उन्हे महेश नवमी महोत्सव समिती का मुख्य सन्योजक मनोनित किये जाने पर बधाई दी गयी और अपने कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न करने की मनोकामना की गयी।
श्री पसारी जी, सदस्य केंद्रीय चुनाव समिती ने सुझाव दिया कि प्रादेशिक ट्रस्ट का नाम एक मुख्य दानदाता के नाम से जोड दिया जाये ताकि अधिक धन अर्जित किया जा सके। इस प्रस्ताव को अगली बैठक में गहन विचार हेतु लम्बित रखा गया।
प्रादेशिक कोषाध्यक्ष श्री सुरेश काबरा ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रादेशिक ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश गट्टानी ने ट्रस्ट के वार्षिक लेखा प्रस्तुत किये। ट्रस्ट का कोर्पस जो सत्र के प्रारम्भ में रुपये 50 लाख का लक्ष्य रखा गया था उसे अल्प समय में ही पूर्ण कर लेने पर प्रसन्नता प्रकट की गयी तथा अब लक्ष्य को सत्र के लिये रुपये एक करोड निर्धारित किया गया जिसके लिये सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया। सभा को अवगत कराया गया कि ट्रस्ट के माध्यम से तीव्र गति से सेवा सहायता प्रदान की जा रही है तथा कोई भी आवेदन लम्बित नहीं है।
प्रादेशिक संगठन मंत्री श्री आनंद बियानी ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों से अपील की कि प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिये सभी सदस्य सहयोग करे तथा किसी भी सदस्य के पास किसी ऐसे स्थान व बंधु की सूचना है जो अभी तक संगठन से जुडे हुए नहीं हैं, उसकी उन्हे सूचना देवे ताकि उन्हे समाज की मुख्य धारा में मिलाया जा सके। इस कार्य हेतु निरंतर भ्रमण उपयोगी सिद्ध होगा।
विभिन्न जिला सभा से उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में किये गये कर्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जिला सभा ट्राईसिटी के द्वारा इस गर्मी के मौसम में 9 स्कूलो में वाटर कूलर लगवाने तथा कक्षा 9-11 के कुछ विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तके उपलब्ध करवाने की सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। बैठक का समापन प्रदेश अध्यक्ष श्री कलंत्री द्वारा सभी को धन्यवाद के साथ शिघ्र अगली बैठक में मिलने की आशा के साथ किया।
Latest News