अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के संस्कारसिद्धा समिति मध्यांचल द्वारा मतदाता चेतना अभियान संपन्न

परिवार, समाज, देश, लोकतंत्र सभी के उज्जवल भविष्य का आधार भावी पीढ़ी है। परंपरागत संस्कारों के साथ-साथ समयानुकूल परिस्थितियों पर युवाओं को सजग करना ही संस्कारसिद्धा समिति का ध्येय है। इसी मकसद से देश में हो रहे चुनाव के माहौल के मद्देनजर मतदान के प्रति सजगता निर्माण के उद्देश्य से संस्कार सिध्दा समिति मध्यांचल द्वारा 'मेरा वोट मेरे देश का भविष्यÓ इस शीर्षक अंतर्गत एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें हर एक प्रतिभागी को 90 सेकंड का एक वीडियो बनाकर भेजना था जिसके अंतर्गत मतदान कौन, कैसे और क्यों करें यह भाव गद्य या काव्य में प्रस्तुत करना था।
इस प्रतियोगिता को मध्यांचल अंतर्गत अर्थात विदर्भ, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश इन सभी प्रदेशों से अच्छा प्रतिसाद मिला। प्राप्त वीडियो में से सर्वोत्तम का चयन श्रीमती भाग्यश्री चांडक मुंबई एवं अनुराधा जाजू हैदराबाद द्वारा किया गया और उसके परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे रेनबो पार्ट-2 ऑनलाइन कार्यक्रम में राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लढ्ढा द्वारा घोषित किए गए। जिसमें प्रथम अदिति गांधी छत्तीसगढ़, द्वितीय भव्या राठी पश्चिम मध्य प्रदेश, तृतीय राशि बंग विदर्भ प्रदेश रही। मतदाता सजगता अभियान की संकल्पना ज्योति बाहेती (अकोला), सह प्रभारी मध्यांचल की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, महामंत्री ज्योति राठी, उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री एवं अनिता जांवधिया रा. समिति प्रदर्शक अनुसूया मालु, रा.समिति प्रभारी अंजली तापडिय़ा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अभियान सफलता हेतु प्रदेश अध्यक्ष सुषमा बंग, शशि गट्टाणी, रंजना बाहेती, मंजूश्री काबरा, उषा सोडाणी प्रदेश सचिव नीलिमा बंग, रूपा मूंदडा, राजश्री राठी, कांता मोदाणी, शोभा माहेश्वरी तथा प्रादेशिक संयोजिका वैजयंती माहेश्वरी, मिनाक्षी बाहेती, शिल्पा सोमानी, सुनीता जाजू, आरती राठी, पिंकी माहेश्वरी प्रयासरत रही।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन